{"_id":"5e345e208ebc3eeb7a42bf40","slug":"bike-tire-stuck-in-crocodile-neck-for-four-years-indonesia-government-will-reward-the-taker","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल से मगरमच्छ के गले में फंसा है टायर, निकालने वाले को इनाम देगी सरकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चार साल से मगरमच्छ के गले में फंसा है टायर, निकालने वाले को इनाम देगी सरकार
Fri, 31 Jan 2020 10:34 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 31 Jan 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
मगरमच्छ के गले में फंसा टायर
इंडोनेशिया की सरकार ने एक मगरमच्छ के गले में चार साल से फंसे मोटरसाइकिल के टायर को निकालने वाले को इनाम देने का एलान किया है। सरकार का कहना है कि जो व्यक्ति इस मगरमच्छ के गले से टायर निकालेगा उसे इनाम दिया जाएगा। हालांकि, अभी तक इनाम की रकम की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
सरकारी एजेंसी अंतारा के मुताबिक 13 फीट लंबे मगरमच्छ के गले में 2016 से टायर फंसा हुआ है। कई बार मगरमच्छ ने खुद इसे निकालने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। स्थानीय मीडिया ने बताया कि गले में फंसे टायर के साथ मगरमच्छ को पहली बार 2016 में पालू नदी में देखा गया था।
विज्ञापन
सेंट्रल सुलावेसी के नेचुरल रिसोर्स कन्जरवेशन ऑफिस ने बताया, अगर यह टायर लंबे वक्त तक फंसा रहा, तो इससे उसकी मौत हो सकती है। इसलिए हमने इसे आजाद करने के लिए एक प्रतियोगिता रखी है। जो भी व्यक्ति से टायर को गले से निकालेगा। उसे इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पहले भी मगरमच्छ के गले से टायर निकालने की कोशिशें की गई थीं, लेकिन वे कामयाब नहीं हुईं। 2018 में संरक्षणवादी और पशु विशेषज्ञ मोहम्मद पनजी ने भी एक कोशिश की थी। इसके बाद वन विभाग की टीम द्वारा मांस खिलाने के बहाने टायर को निकालने का प्रयास किया गया था।