फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Biggest search for the Loch Ness Monster in five decades takes place in the Scottish Highlands

UK: मॉन्स्टर को खोजने के लिए सैकड़ों लोग हुए एकत्र, शिकार अभियान में ड्रोन, इन्फ्रारेड कैम-थर्मल स्कैनर शामिल

Sat, 26 Aug 2023 11:18 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 26 Aug 2023 11:18 AM IST
सार

लोच नेस एक्सप्लोरेशन के सह-आयोजक एलन मैककेना ने कहा, सभी प्रकार के प्राकृतिक व्यवहार और घटनाओं को रिकॉर्ड करना, अध्ययन करना और उनका विश्लेषण करना हमेशा से हमारा लक्ष्य रहा है। इन्हें समझाना अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता है। खोजकर्ताओं का मानना है कि थर्मल स्कैनर धुंधली गहराइयों में किसी भी अजीब विसंगति की पहचान करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन
Biggest search for the Loch Ness Monster in five decades takes place in the Scottish Highlands
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन में लोच नेस मॉन्स्टर को खोजने के लिए सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए। पांच दशकों में लोच नेस मॉन्स्टर की सबसे बड़ी खोज शनिवार को स्कॉटिश हाइलैंड्स में शुरू हुई। जहां दुनिया भर के शोधकर्ता और उत्साही लोग मायावी नेस्सी को खोजने की कोशिश करने के लिए एकत्र हुए हैं। अभियान में थर्मल स्कैनर वाले ड्रोन, इंफ्रारेड कैमरे वाली नावें और एक पानी के नीचे हाइड्रोफोन तैनात किया जाएगा ताकि उस रहस्य को जानने की कोशिश की जा सके जिसने दुनिया को पीढ़ियों से मोहित कर रखा है।

विज्ञापन


लोच नेस एक्सप्लोरेशन के सह-आयोजक एलन मैककेना ने कहा, सभी प्रकार के प्राकृतिक व्यवहार और घटनाओं को रिकॉर्ड करना, अध्ययन करना और उनका विश्लेषण करना हमेशा से हमारा लक्ष्य रहा है। इन्हें समझाना अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता है। खोजकर्ताओं का मानना है कि थर्मल स्कैनर धुंधली गहराइयों में किसी भी अजीब विसंगति की पहचान करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन


हाइड्रोफोन खोजकर्ताओं को पानी के नीचे नेस्सी जैसी असामान्य आवाज को सुनने में मदद करेगा। जहां नेस्सी की खोज की जा रही है वह 23 मील (36 किलोमीटर) तक फैली और 788 फीट (240 मीटर) की अधिकतम गहराई वाली मीठे पानी की झील है, जो आयतन के हिसाब से ब्रिटेन की सबसे बड़ी झील है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचीन काल से चर्चा में है मॉन्स्टर की खबरें
लोच नेस में एक जलीय राक्षस के छिपे होने की खबरें प्राचीन काल से चली आ रही हैं। इस क्षेत्र में पत्थर की नक्काशी में एक रहस्यमय जानवर को फ्लिपर्स (मछली के पंख) के साथ दर्शाया गया है। इस प्राणी का सबसे पहला लिखित रिकॉर्ड आयरिश संत सेंट कोलंबा की जीवनी में 565 ईसवी का है। लेख के अनुसार, राक्षस ने एक तैराक पर हमला किया और वह फिर से हमला करने वाला था, तभी कोलंबा ने उसे पीछे हटने का आदेश दिया।

इस बारे में मई 1933 में स्थानीय इनवर्नेस कूरियर अखबार ने एक नवनिर्मित झील के किनारे वाली सड़क पर गाड़ी चला रहे एक जोड़े को पानी में "जबरदस्त उथल-पुथल" देखने की सूचना दी थी। रिपोर्ट में कहा गया था, वहां जीव एक मिनट तक लुढ़कता और गिरता रहा, उसका शरीर व्हेल जैसा था और पानी ऐसे गिर रहा था जैसे उबलती कड़ाही से गिर रहा हो और वह इसे मथ रहा था।

उसी साल दिसंबर में ब्रिटिश अखबार डेली मेल ने दक्षिण अफ्रीका के एक बड़े शिकारी मार्माड्यूक वेदरेल की समुद्री राक्षस का पता लगाने के लिए भर्ती की थी। वेदरेल को बड़े पैरों के निशान मिले थे।उनका मानना था कि ये लगभग 20 फीट लंबे एक बहुत शक्तिशाली नरम पैरों वाले जानवर के थे।

लेकिन लंदन के प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय के प्राणीशास्त्रियों ने निर्धारित किया कि यह आकृति एक छाता स्टैंड या ऐशट्रे जैसी है, जिसका आधार दरियाई घोड़े का पैर था। 1934 में अंग्रेजी चिकित्सक रॉबर्ट विल्सन ने एक तस्वीर खींची जिसे "सर्जन की तस्वीर" के नाम से जाना जाता है। इस तस्वीर में नेस्सी का सिर और लम्बी गर्दन पानी से बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही थी। डेली मेल में प्रकाशित यह तस्वीर बाद में एक धोखाधड़ी का हिस्सा होने के रूप में सामने आई, जिसने लोच नेस मॉन्स्टर को अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिला दी।


इनवर्नेस के पास ड्रम्नाड्रोचिट (Drumnadrochit) में 'द लोच नेस सेंटर' के अनुसार, अब तक 1,100 से अधिक आधिकारिक तौर पर नेस्सी देखे जाने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। यह मॉन्स्टर हर साल स्कॉटिश अर्थव्यवस्था के पर्यटन राजस्व में लाखों पाउंड (डॉलर) का योगदान देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed