फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Cybertruck Explosion outside trump hotel in Las Vegas soldier action under investigation world news in Hindi

US: साइबर ट्रक विस्फोट मामले बड़ा खुलासा, धमाके से पहले अमेरिकी सेना के जवान ने खुद को सिर में मार ली थी गोली

Fri, 03 Jan 2025 09:02 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Fri, 03 Jan 2025 09:02 AM IST
सार

लास वेगास स्थित ट्रंप इंटरनेशनल होटल के बाहर टेस्ला के साइबर ट्रक में विस्फोट करने वाले अमेरिकी सेना के जवान ने धमाके से पहले अपने सिर में गोली मारी थी। अधिकारियों का कहना है कि उसने ऐसा क्यों किया, इसकी जांच की जा रही है। एफबीआई के विशेष एजेंट स्पेंसर इवांस ने कहा कि हमारे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है जो लिवेल्सबर्गर का किसी आतंकी संगठन से संबंध बताती हो।

विज्ञापन
Cybertruck Explosion outside trump hotel in Las Vegas soldier action under investigation world news in Hindi
टेस्ला साइबरट्रक विस्फोट - फोटो : ANI

विस्तार

लास वेगास स्थित ट्रंप इंटरनेशनल होटल के बाहर टेस्ला के साइबर ट्रक में विस्फोट करने वाले अमेरिकी सेना के जवान ने धमाके से पहले अपने सिर में गोली मारी थी। अधिकारियों का कहना है कि उसने ऐसा क्यों किया, इसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सेना के रॉयल ग्रीन बेरेट्स के सदस्य मैथ्यू लिवेल्सबर्गर ने पटाखे, गैस टैंक और कैंपिंग फ्यूल से भरे साइबर ट्रक में पहले आत्महत्या की। इसके बाद ट्रक में आग लग गई। पुलिस ने बताया कि साइबर ट्रक में मिला शव इतना जल चुका था कि इसकी पहचान करना मुश्किल था। बाद में सैन्य पहचान पत्र, पासपोर्ट और क्रेडिट कार्ड के आधार पर शव की पहचान मैथ्यू लिवेल्सबर्गर के तौर पर की गई। उसके सिर पर गोली लगी थी और पैरों के पास एक बंदूक पड़ी थी।
विज्ञापन


एफबीआई के विशेष एजेंट स्पेंसर इवांस ने कहा कि लिवेल्सबर्गर ने ऐसा क्यों किया इसकी जानकारी नहीं है। हमारे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है जो लिवेल्सबर्गर का किसी आतंकी संगठन से संबंध बताती हो। हमें इसके नव-निर्वाचित राष्ट्रपति से संबंध की जानकारी नहीं है और न ही इस तथ्य कि टेस्ला का स्वामित्व दुनिया के सबसे अमीर आदमी और ट्रंप के समर्थक एलन मस्क के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पिस्तौल खरीदी थीं
अधिकारियों ने बताया कि लिवेल्सबर्गर ने सोमवार को सेमी ऑटोमैटिक पिस्तौल खरीदी थीं। साथ ही उसने 28 दिसंबर को एक वाहन किराये पर लिया था। वह वाहन को अकेले चलाते हुए एरिजोना से मैक्सिको होते हुए लास वेगास तक पहुंचा। जांच अधिकारियों ने यह भी बताया कि प्राथमिक तौर पर विस्फोट पटाखों और गैस टैंक, कैंपिंग फ्यूल से हुआ था। जिस तरह से धमाका किया गया, उसकी सैन्य क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति से कल्पना नहीं की जा सकती। अधिकारियों ने कहा कि यह काम उतनी अच्छी तरह से नहीं हो सका, जितनी इसकी उम्मीद थी। 

जर्मनी से लौटा था लिवेल्सबर्गर
मैथ्यू लिवेल्सबर्गर सेना के रॉयल ग्रीन बेरेट्स का सदस्य था, जो विशेष बल इकाई और गुरिल्ला युद्ध विशेषज्ञ था। ग्रीन बेरेट्स दल गैरपरंपरागत तकनीकों का इस्तेमाल करके विदेशों में आतंकवादियों का मुकाबला करने के लिए काम करते हैं। मैथ्यू हाल ही में जर्मनी से छुट्टी पर अमेरिका लौटा था।  मैथ्यू लिवेल्सबर्गर कोलोराडो निवासी था और सेना की 10वीं एसएफजी के साथ जर्मनी में सेवारत था। रिपोर्ट के मुताबिक, उसने फोर्ट ब्रेग बेस पर भी समय बिताया था। यह उत्तरी कैरोलिना में स्थित एक विशाल बेस है।


क्या था मामला
गुरुवार को साइबर ट्रक में आग लगने की सूचना पुलिस को सुबह 8.40 के बाद मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो साइबर ट्रक आग की लपटों में घिर चुका था। साइबर ट्रक के भीतर एक व्यक्ति का शव मिला था। एफबीआई इस घटना की जांच कर रही है। अमेरिकी जांच अधिकारियों के अनुसार, साइबर ट्रक में पटाखे, गैस टैंक और कैंपिंग फ्यूल थे, जिनमें आग लगी और ये तीनों एक ही डेटोनेशन सिस्टम से जुड़े थे, जिसका कंट्रोल ड्राइवर के पास था। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed