{"_id":"62dc47804428ed683b2fb858","slug":"big-fire-of-the-year-in-california-and-21-people-died-due-to-floods-in-iran","type":"story","status":"publish","title_hn":"Climate Change: कैलिफोर्निया में लगी साल की सबसे बड़ी आग, ईरान में अचानक आई बाढ़ से 21 लोगों की गई जान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Climate Change: कैलिफोर्निया में लगी साल की सबसे बड़ी आग, ईरान में अचानक आई बाढ़ से 21 लोगों की गई जान
Sun, 24 Jul 2022 12:40 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, सैक्रामेंटो (अमेरिका)।
एजेंसी, सैक्रामेंटो (अमेरिका)।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:40 AM IST
सार
राष्ट्रीय मौसम सेवा बैनफोर्ड के मौसम विज्ञानी एंडी बोलेनबेचर ने कहा, इन बादलों की ऊंचाई 25 से 30 हजार फीट ऊपर तक थी। हवा के साथ आग से फैला धुआं ऊंचाई में फैलता है। यह आग के बवंडर का रूप धारण कर सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैलिफोर्निया प्रांत की मैरीपोसा काउंटी इलाके में लगी आग में महज नौ घंटे में ही 4350 एकड़ से ज्यादा जंगल खाक हो गया। यह इस साल का सबसे भीषण अग्निकांड है। जंगलात विभाग और अग्निशमन ने बताया कि दोपहर दो बजे शुरू हुई आग ने रात 11 बजे तक यह बर्बादी की।
विज्ञापन
इस अग्निकांड के बाद मीलों दूर तक का इलाका खाली करा लिया गया। अमेरिका के हाईवे 49 के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। गर्मी, शुष्क मौसम और सूखे की वजह से आग तेजी से फैलती है। इलाके को खाली करके जा रहे कुछ लोगों ने अग्निकांड के फोटो ट्विटर पर पोस्ट किए। इसमें पूरे वातावरण में धुएं बादल जैसे दिख रहे हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय मौसम सेवा बैनफोर्ड के मौसम विज्ञानी एंडी बोलेनबेचर ने कहा, इन बादलों की ऊंचाई 25 से 30 हजार फीट ऊपर तक थी। हवा के साथ आग से फैला धुआं ऊंचाई में फैलता है। यह आग के बवंडर का रूप धारण कर सकता है। आग से गर्म हुई हवा तेजी से ऊपर उठती है। इससे हालात और कठिन हो जाते हैं।
विज्ञापन
ईरान में अचानक आई बाढ़ से 21 लोगों की जान गई
ईरान के सूखा प्रभावित दक्षिणी सूबे में अचानक आई बाढ़ के कारण 21 लोगों की मौत हो गई। सरकारी टेलीविजन ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस्ताहबन शहर के गवर्नर यूसुफ केरेगर ने बताया, भारी वर्षा के कारण शहर की रोदबल नदी में बाढ़ आ गई। राहतकर्मियों ने बाढ़ में फंसे 55 लोगों को बचा लिया, जबकि छह अभी लापता हैं। प्रांत के 10 से ज्यादा गांव भी बाढ़ से प्रभावित हैं।
ईरान के गृह मंत्री अहमद वाहिदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। जलवायु परिवर्तन के कारण एक दशक से ज्यादा समय से सूखा झेल रहे ईरान के मौसम विज्ञान विभाग ने इस बार भारी बरसात की चेतावनी दी है। इसके कारण नदियों के किनारे बनी इमारतों और सड़कों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। मार्च 2018 में फार्स प्रांत में अचानक आई बाढ़ के कारण 44 लोगों की मौत हो गई थी।