फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Big claim: Earth-like life is possible on Mars and Venus, NASAs top scientist Jim Green said we can terraform them

Mars and Venus Terraform Possible: मंगल और शुक्र पर भी धरती जैसा जीवन संभव, नासा के शीर्ष वैज्ञानिक जिम ग्रीन का बड़ा दावा

Mon, 03 Jan 2022 12:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 03 Jan 2022 12:07 PM IST
सार

Mars and Venus terraform possible: 1980 में नासा ज्वाइन करने वाले ग्रीन ने धरती के चुंबकीय क्षेत्र को समझने, बाहरी सौर मंडल का पता लगाने और मंगल पर जीवन की खोज में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी की बड़ी मदद की है। 

विज्ञापन
Big claim: Earth-like life is possible on Mars and Venus, NASAs top scientist Jim Green said we can terraform them
मंगल ग्रह पर दिखा अनोखा जीव - फोटो : iStock

विस्तार

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के शीर्ष वैज्ञानिक रहे जिम ग्रीन ने बड़ा दावा किया है। शनिवार को नए साल के पहले दिन 31 साल तक नासा में काम करने के बाद विदाई के वक्त उन्होंने कहा कि मंगल और शुक्र ग्रह को भी धरती की तरह रूपांतरित किया जा सकता है। 

विज्ञापन


1980 में नासा ज्वाइन करने वाले ग्रीन ने धरती के चुंबकीय क्षेत्र को समझने, बाहरी सौर मंडल का पता लगाने और मंगल पर जीवन की खोज में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी की बड़ी मदद की है। जिम ग्रीन ने बीते चार दशकों में 12 साल नासा के ग्रह विज्ञान विभाग के निदेशक के रूप में कार्य किया है। वे पिछले तीन साल से नासा के मुख्य वैज्ञानिक थे। उन्होंने नासा की अनेक वैज्ञानिक खोजों को मूर्त रूप दिया है। ग्रीन ने अपने करियर की शुरुआत पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र और प्लाज्मा तरंगों पर शोध के साथ की थी। 
विज्ञापन


'एलियन' के जीवन का पता लगाने के लिए 'कोल्ड स्केल' बनाई
जिम ग्रीन की हाल की सबसे अहम खोजों में 'एलियन' के जीवन का पता लगाने के लिए 'कोल्ड स्केल' का विकास है। इसके साथ ही उन्होंने यह दावा किया है कि हम मंगल ग्रह को टेराफॉर्म कर सकते हैं, यानी इसे मनुष्यों के लिए रहने योग्य बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम एक विशाल चुंबकीय कवच का उपयोग करके लाल ग्रह के वायुमंडल को अलग करने से रोकने के लिए उसकी सतह का तापमान बढ़ा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अमेरिकी अखबार को दिए साक्षात्कार में जिम ग्रीन ने नासा व अपनी तमाम खोजों व शोधों को लेकर विस्तार से बातचीत की। उन्होंने बताया कि अन्य ग्रहों पर जीवन का पता लगाने के लिए 'कोल्ड स्केल' ईजाद की गई है। इसकी जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि कुछ सालों पहले कुछ वैज्ञानिकों ने दावा किया था कि उन्होंने शुक्र ग्रह के वातावरण में फॉस्फीन देखा है। इसकी प्रचुरता को देखते हुए उन्होंने दावा किया था कि इससे उन्हें यह भरोसा होने लगा कि वहां जीवन की बड़ी संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed