फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Big accident in Bangladesh, speeding bus fell into ditch, 17 killed, 30 injured

Bangladesh: बांग्लादेश में तेज रफ्तार बस खाई में गिरी, 19 लोगों की मौत, 30 घायल

Sun, 19 Mar 2023 01:47 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 19 Mar 2023 01:47 PM IST
सार

मदारीपुर के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मसूद आलम ने कहा कि घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आगे उन्होंने कहा, 'ऐसा लग रहा है कि लापरवाही से गाड़ी चलाने और बस में यांत्रिक खराबी के कारण यह दुर्घटना हुई है। अभी इसकी जांच की जा रही है।' 

विज्ञापन
Big accident in Bangladesh, speeding bus fell into ditch, 17 killed, 30 injured
बांग्लादेश में सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश में आज एक बड़ी दुर्घटना हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक तेज रफ्तार बस के खाई में गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए। ये हादसा बांग्लादेश के मदारीपुर में हुई। पुलिस ने कहा कि मदारीपुर से ढाका की तरफ जा रही एमाद परिवहन की बस सुबह करीब साढ़े सात बजे पद्मा एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। इस हादसे में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


मदारीपुर के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मसूद आलम ने बताया कि कई घायलों की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की तादाद बढ़ सकती है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक, हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है।
विज्ञापन


फायर सर्विस, फरीदपुर के उप सहायक निदेशक शिप्लू अहमद ने कहा, 'ऐसा माना जा रहा है कि तेज रफ्तार बस का पहिया फट गया और वह नियंत्रण खोकर खाई में जा गिरी। फायर सर्विस की तीन इकाइयां राहत-बचाव कार्य कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed