फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Biden warns Putin with sanctions as West steps up Ukraine defences

रूस-यूक्रेन तनाव: बाइडन बोले- जंग हुई तो दुनिया बदल जाएगी, पुतिन को निजी पाबंदियों की धमकी

Wed, 26 Jan 2022 02:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 26 Jan 2022 02:51 PM IST
सार

युद्ध की आशंका को देखते हुए पश्चिमी देशों ने यूरोप को ईंधन संकट से बचाने के उपाय भी शुरू कर दिए हैं। यूक्रेन के साथ अपनी सीमा के पास रूस की सेना के जमावड़े के जवाब में नाटो ने पूर्वी यूरोप को और ज्यादा युद्धपोतों और लड़ाकू जेट के साथ घेर लिया है। 

विज्ञापन
Biden warns Putin with sanctions as West steps up Ukraine defences
जो बाइडन और ब्लादिमीर पुतिन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस व यूक्रेन के बीच बढ़ते सैन्य टकराव के आसार के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन पर निजी पाबंदियां लगाने की धमकी दी है। बाइडन ने यह भी कहा कि यदि रूस ने यूक्रेन में एक लाख सैनिकों के साथ धावा बोला तो यह दूसरे विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा आक्रमण होगा और दुनिया को बदल देगा।  उधर, पश्चिम देशों ने यूक्रेन की मदद के लिए घेराबंदी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


युद्ध की आशंका को देखते हुए पश्चिमी देशों ने यूरोप को ईंधन संकट से बचाने के उपाय भी शुरू कर दिए हैं। पुतिन पर पाबंदी की चेतावनी ऐसे समय दी गई है जब नाटो ने सेना को तैयार रखा है। यूक्रेन के साथ अपनी सीमा के पास रूस की सेना के जमावड़े के जवाब में नाटो ने पूर्वी यूरोप को और ज्यादा युद्धपोतों और लड़ाकू जेट के साथ घेर लिया है। 
विज्ञापन


हालांकि रूस ने यूक्रेन पर हमले की योजना से इनकार किया है। उसका कहना है कि यह संकट नाटो और अमेरिका के उकसावे से पैदा हुआ है। रूस का कहना है कि वह पश्चिमी देशों से सुरक्षा की गारंटी मांग रहा है। वह नाटो से भी यह गारंटी चाहता है कि वह यूक्रेन में कभी दखल नहीं देगा। दरअसल रूस यूक्रेन को नाटो देशों के बीच एक बफर के रूप में देखता है। यूक्रेन पर अमेरिका-रूस की कई दौर की वार्ता के बाद विफल होने के बाद बाइडन ने मास्को को आर्थिक अंजाम की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन ने मंगलवार को कहा कि पुतिन पर निजी तौर पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। बाइडन से पत्रकारों ने पूछा था कि क्या वह पुतिन पर पाबंदी लगाएंगे यदि रूस ने यूक्रेन पर हमला बोला? जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति ने हां, कहते हुए कहा कि वह इस पर विचार करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed