फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Biden has made America far more dependent on communist China: Nikki Haley

राजनीति: निक्की हेली का राष्ट्रपति बाइडन पर बड़ा आरोप, अमेरिका को कम्युनिस्ट चीन पर बनाया निर्भर

Tue, 26 Sep 2023 07:55 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 26 Sep 2023 07:55 AM IST
सार

हेली ने सोमवार को नीति भाषण में कहा कि बाइडन ने अमेरिका को कम्युनिस्ट चीन पर अधिक निर्भर बना दिया है। फिर भी महामारी ने साबित कर दिया कि हमें महत्वपूर्ण आपूर्ति के लिए कभी भी दुश्मन पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

 

विज्ञापन
Biden has made America far more dependent on communist China: Nikki Haley
Nikki Haley and Joe Biden - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार निक्की हेली ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिका को कम्युनिस्ट चीन पर 'कहीं अधिक निर्भर' बना दिया है। साथ ही उन्होंने कसम खाई कि वह देश के हर दुश्मन का डटकर मुकाबला करेंगी। 

विज्ञापन

वह ओकलाहोमा सिटी में हैम इंस्टीट्यूट फॉर अमेरिकन एनर्जी द्वारा आयोजित उद्घाटन अमेरिकी ऊर्जा सुरक्षा शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। 

विज्ञापन

दुश्मन पर भरोसा नहीं 
हेली ने सोमवार को नीति भाषण में कहा कि उन्होंने (बाइडन) अमेरिका को कम्युनिस्ट चीन पर अधिक निर्भर बना दिया है। फिर भी महामारी ने साबित कर दिया कि हमें महत्वपूर्ण आपूर्ति के लिए कभी भी दुश्मन पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुशहाल बनाने का सबसे अच्छा तरीका
उन्होंने कहा कि हमारे पास सबसे उन्नत तकनीक बनाने के लिए आवश्यक सभी संसाधन हैं। हेली ने आगे कहा कि हमें पर्यावरण की रक्षा के लिए खुद को गरीब बनाने की जरूरत नहीं है। हमारे देश को स्वच्छ, स्वस्थ और खुशहाल बनाने का सबसे अच्छा तरीका अधिक अमेरिकी ऊर्जा का उपयोग करना है।

चीन एकमात्र देश नहीं
उन्होंने कहा, ‘चीन एकमात्र देश नहीं है, जिसे मैं जवाबदेह ठहराऊंगी। मैं हर उस दुश्मन के खिलाफ खड़ी रहूंगी, जो हमारे खिलाफ ऊर्जा का उपयोग करता है।’ उन्होंने आगे कहा कि इतिहास साबित करता है कि अमेरिकियों से अधिक प्रतिभाशाली कोई नहीं है। जब हमें सपने देखने और साहस करने की आजादी मिलती है, तो हम जीवन को अविश्वसनीय तरीकों से बदल देते हैं। दुनिया आज अधिक स्वच्छ, समृद्ध और सुरक्षित है क्योंकि अमेरिकियों ने वही किया जो हम सबसे अच्छा कर सकते हैं।

गुप्त हथियार को बाहर लाना होगा
एक लेख में हेली ने लिखा कि कम्युनिस्ट चीन अपने अस्तित्व के लिए खतरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसने अमेरिकी नौकरियों को नष्ट कर दिया है और एक विशाल सेना बनाने के लिए अमेरिकी रहस्यों को चुरा लिया है। युद्ध को रोकने और शांति बनाए रखने के लिए, हमें अपने गुप्त हथियार को बाहर लाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed