फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Biden-Harris campaign slams Nikki Haley's abortion ban remarks

US: गर्भपात पर लगे प्रतिबंध को लेकर बवाल, हेली ने जताई सहमति तो बाइडन प्रशासन ने साधा निशाना

Sat, 18 Nov 2023 12:32 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 18 Nov 2023 12:32 PM IST
सार

बाइडन-हैरिस के प्रचार अभियान ने शुक्रवार को 51 वर्षीय हेली की गर्भपात प्रतिबंधों का समर्थन करने पर आलोचना की। उन्होंने कहा कि अब हेली वादा कर रही हैं कि वह उसी डर को देश की हर महिला तक पहुंचाएंगी, जो उन्होंने दक्षिण कैरोलिना की महिलाओं पर थोपा था।

विज्ञापन
Biden-Harris campaign slams Nikki Haley's abortion ban remarks
nikki haley - फोटो : Amarujala

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति पद की दावेदार निक्की हेली ने गर्भधारण के छह सप्ताह बाद गर्भपात पर प्रतिबंध लगाने का समर्थन किया है। इस पर बाइडन-हैरिस के प्रचार अभियान ने हेली को गर्भपात विरोधी चरमपंथी करार दिया है। 

विज्ञापन


अमेरिका में गर्भपात पर है प्रतिबंध
हेली से शुक्रवार को पूछा गया था, 'यदि आप दक्षिण कैरोलिना की गवर्नर होतीं और यह आपके सामने आता, तो क्या आप हार्टबीट विधेयक पर मुहर लगातीं? इस पर हेली ने जवाब दिया हां। बता दें, अमेरिका में छह सप्ताह के गर्भपात पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। इसके लिए लाए गए विधेयक को फेटल हार्टबीट विधेयक भी कहा जाता है। 
विज्ञापन


हेली उदारवादी नहीं
बाइडन-हैरिस के प्रचार अभियान ने शुक्रवार को 51 वर्षीय हेली की गर्भपात प्रतिबंधों का समर्थन करने पर आलोचना की। बाइडन-हैरिस 2024 रैपिड रिस्पांस के निदेशक अम्मार मूसा ने कहा कि निक्की हेली उदारवादी नहीं हैं, वह गर्भपात विरोधी एमएजीए (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) चरमपंथी हैं जो महिलाओं की स्वतंत्रता को छीनना चाहती हैं जैसा कि उन्होंने दक्षिण कैरोलिना की गवर्नर रहते हुए किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप का नारा
मेक अमेरिका ग्रेट अगेन एक राजनीतिक नारा है, जिसे डोनाल्ड ट्रंप ने अपने 2016 के राष्ट्रपति अभियान के दौरान लोकप्रिय बनाया था।

हेली हर महिला तक पहुंचा रहीं डर
उन्होंने कहा कि अब हेली वादा कर रही हैं कि वह उसी चिंता और डर को देश की हर महिला तक पहुंचाएंगी, जो उन्होंने दक्षिण कैरोलिना की महिलाओं पर थोपा था। मूसा ने आगे कहा, 'चाहे वह डोनाल्ड ट्रंप, निक्की हेली या कोई अन्य एमएजीए चरमपंथी हो, पूरा क्षेत्र एक खतरनाक स्वतंत्रता विरोधी एजेंडे पर चल रहा है। हालांकि, अमेरिका के लोगों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे इन्हे नहीं चाहते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed