फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Biden administration asks Israel to take care of Palestinian civilians during military operations

USA: गाजा में सैन्य कार्रवाई को लेकर अमेरिका की इस्राइल को हिदायत, कहा- फलस्तीनी नागरिकों का भी रखें ध्यान

Tue, 28 Nov 2023 05:39 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 28 Nov 2023 05:39 PM IST
सार

इस्राइल द्वारा दक्षिण गाजा में सैन्य अभियान को लेकर अमेरिका ने हिदायत दी है। बाइडन प्रशासन ने कहा, सैन्य कार्रवाई के दौरान फलस्तीनी नागरिकों के विस्थापन से बचना चाहिए।

विज्ञापन
Biden administration asks Israel to take care of Palestinian civilians during military operations
जो बाइडन (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

गाजा में इस्राइल की जमीनी कार्रवाई को लेकर अमेरिका ने हिदायत दी है। अमेरिका ने इस्राइली सरकार से कहा, दक्षिणी गाजा में किसी भी जमीनी कार्रवाई से नागरिक विस्थापन को सीमित किया जाना चाहिए। वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा, बाइडन प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस्राइल द्वारा आतंकी समूह हमास पर की जा रही कार्रवाई में फलस्तीनी नागिरकों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन


बता दें इस्राइल द्वारा गाजा पर की जा रही कार्रवाई को लेकर अंतरराष्ट्रीय दवाब बढ़ रहा है। कई देशों ने इस्राइल की आक्रमक जवाबी कार्रवाई की निंदा की है। अमेरिकी अधिकारी ने कहा, इस्राइल को आगामी कार्रवाईयों पर सावधानीपूर्वक विचार करना चाहिए। अधिकारी ने साथ ही कहा कि बाइडन प्रशासन के अधिकारियों ने जब इन चिंताओं को इस्राइल के सामने रखा तो उन्होंने इस पर सहमति जताई।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट कर दिया है कि इस्राइली सैनिक संघर्ष विराम के बाद फिर से सैन्य अभियान शुरू करेगा। दावा किया जा रहा है कि दोनों पक्षों ने बंधकों की अदला-बदली जारी रखने पर सहमति जताई है। राष्ट्रपति बाइडन ने कहा, उस दिन का इंतजार है कि जब गाजा में मानवीय सहायता में बढ़ोतरी होगी। मानवीय हितों की रक्षा के लिए हम लगातार सहयोग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजा में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सात अक्टूबर को युद्ध शुरू होने के बाद से 13,300 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें से लगभग दो तिहाई महिलाएं और नाबालिग हैं। इस्राइली पक्ष में 1,200 से अधिक लोग मारे गए हैं। इस्राइळ के जमीनी हमले में कम से कम 77 सैनिक मारे गए हैं।


वहीं मंगलवार को व्हाइट हाउस ने घोषणा की कि इस्राइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच गाजा के नागरिकों के लिए अमेरिकी सेना द्वारा संचालित पहली मानवीय सहायता उड़ान मिस्र पहुंचने वाली है। गौरतलब है कि सोमवार को दो दिन के लिए संघर्ष विराम बढ़ा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed