फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Benjamin Netanyahu says Israel and US differ about post-war Gaza rule

Benjamin Netanyahu : युद्ध के बाद गाजा का क्या होगा? बेंजामिन नेतन्याहू के ताजा बयान के बाद हलचल तेज

Tue, 12 Dec 2023 11:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 12 Dec 2023 11:13 PM IST
सार

हमास ने 7 अक्तूबर 2023 को इस्राइल की अभेद्य मानी जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ते हुए इसके इलाकों में हमला किया था। इस हमले में करीब 1200 से ज्यादा इस्राइलियों की जानें गई थीं। इस दौरान हमास लड़ाके 240 लोगों को बंधक बनाकर गाजा ले गए थे।

विज्ञापन
Benjamin Netanyahu says Israel and US differ about post-war Gaza rule
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : social media

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच जारी जंग को दो महीने से भी अधिक समय बीत चुका है लेकिन इसके थमने के आसार नहीं दिख रहे। इस बीच, इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के एक बयान ने हलचल और बढ़ा दी है। उन्होंने युद्ध के बाद की स्थिति को अनिश्चिततापूर्ण बताया है। नेतन्याहू ने कहा कि गाजा न तो 'हमास-स्तान' होगा और न ही 'फतह-स्तान' होगा। बता दें कि 'फतह' राष्ट्रपति महमूद अब्बास का गुट है। 

विज्ञापन


बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि हमास को नष्ट करने और फिलिस्तीनी आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए बंधकों को छुडाने के लिए अमेरिका का समर्थन प्राप्त है। हालांकि गाजा युद्ध के बाद क्या हो सकता है, इस पर अभी कोई सहमति नहीं है। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा, 'मैं अपनी स्थिति साफ करना चाहता हूं। मैं इस्राइल को ओस्लो की गलती दोहराने की अनुमति नहीं दूंगा।' इतना ही नहीं नेतन्याहू ने राष्ट्रपति महमूद अब्बास के नेृत्तव में पश्चिम समर्थित फिलिस्तीनी प्राधिकरण के गाजा शासन की वापसी को लेकर भी अपना पूर्व का इनकार दोहराया। बता दें कि 1993 के ओस्लो समझौते ने वेस्ट बैंक और गाजा में सीमित फिलिस्तीनी स्वायत्तता स्थापित की थी।  
विज्ञापन


7 अक्तूबर को क्या हुआ था?
बता दें कि हमास ने 7 अक्तूबर 2023 को इस्राइल की अभेद्य मानी जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ते हुए इसके इलाकों में हमला किया था। इस हमले में करीब 1200 से ज्यादा इस्राइलियों की जानें गई थीं। इस दौरान हमास लड़ाके 240 लोगों को बंधक बनाकर गाजा ले गए थे। वहीं इस्राइल के जवाबी हमलों में करीब 18,000 फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि गाजा के 24 लाख लोगों में से 19 लाख अपने घरों से विस्थापित हो गए हैं, उनमें आधे बच्चे शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी हमास-इस्राइल युद्ध के क्या हालात हैं?
दरअसल, हमास और इस्राइल के बीच युद्ध शुरू हुए 65 दिन बीत चुके हैं, लेकिन इसके खत्म होने के फिलहाल कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं। सोमवार को सामने आईं इस्राइली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दक्षिणी गाजा पट्टी में लड़ाई के दौरान इस्राइली सेना के तीन और सैनिकों की मौत हो गई है। इससे हमास के खिलाफ जमीनी हमले में मारे गए सैनिकों की संख्या 104 हो गई। इन सैनिकों की मौत खान यूनिस इलाके में एक विस्फोटक उपकरण से हुई। इस घटना में अन्य चार सैनिक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। इस्राइली सेना के अनुसार, 27 अक्तूबर को जमीनी आक्रमण शुरू होने के बाद से लगभग 600 आईडीएफ सैनिकों को चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed