{"_id":"5fbf7a3007a7166d1051918d","slug":"benazir-bhutto-s-son-bilawal-bhutto-infected-with-corona-virus-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान : बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो कोरोना वायरस से संक्रमित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान : बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो कोरोना वायरस से संक्रमित
Thu, 26 Nov 2020 03:19 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Tanuja Yadav
Updated Thu, 26 Nov 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
बिलावल भुट्टो जरदारी
- फोटो : Twitter - @BBhuttoZardari
पाकिस्तान में विपक्षी पार्टी पीपीपी के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी कोरोना वारयस से संक्रमित पाए गए हैं। पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के 32 वर्षीय अध्यक्ष और देश की दो बार प्रधानमंत्री रहीं बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो ने कहा कि उनके संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद से वह पृथक-वास में चले गए हैं।
विज्ञापन
बिलावल ने ट्वीट किया कि मैं कोविड-19 से संक्रमित पाया गया हूं और स्वयं पृथक-वास में हूं। मुझमें बीमारी के मामूली लक्षण हैं। मैं घर से काम करना जारी रखूंगा और वीडियो लिंक के माध्यम से पीपीपी स्थापना दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करूंगा।
विज्ञापन
I have tested positive for #COVIDー19 & am self isolating with mild symptoms. I‘ll continue working from home & will be addressing PPP foundation day via video link. Wear a mask everyone, see you on the other side IA 🙏
— BilawalBhuttoZardari (@BBhuttoZardari) November 26, 2020
विज्ञापन
उनके राजनीतिक सचिव जमील सूमरो के संक्रमित पाए जाने के बाद, उन्होंने बुधवार को खुद को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखने का फैसला किया था। इस बीच पाकिस्तान में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,306 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद बृहस्पतिवार को कुल मामले बढ़कर 3,86,198 पहुंच गए।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीमारी के कारण 40 और लोगों ने दम तोड़ दिया है। मृतक संख्या 7,843 पहुंच गई है। उसने बताया कि देश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 43,963 है।