फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Beirut Multiple explosions Updates funeral for Hezbollah members exploding pagers news in hindi

Lebnon Explosions: लेबनान में फिर सीरियल धमाके, 20 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार के समय विस्फोट में कई हताहत

Thu, 19 Sep 2024 06:35 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत (लेबनान)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत (लेबनान) Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 19 Sep 2024 06:35 AM IST
सार

Lebnon Explosions: लेबनान में एक दिन पहले पेजर में हुए विस्फोट के बाद आज फिर से सीरियल धमाके हुए हैं। जानकारी के मुताबिक रेडियो सेट जैसे कुछ उपकरणों में आज सिलसिलेवार धमाके हुए हैं, जिसमें अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Beirut Multiple explosions Updates funeral for Hezbollah members exploding pagers news in hindi
लेबनान में एक बार फिर से धमाके - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लेबनान में एक दिन पहले पेजर में हुए विस्फोट के बाद आज फिर से सीरियल धमाके हुए हैं। जानकारी के मुताबिक रेडियो सेट जैसे कुछ उपकरणों में आज सिलसिलेवार धमाके हुए हैं, जिसमें अब तक 20 लोगों की मौत और 450 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी एपी के हवाले से आई रिपोर्ट के मुताबिक बेरूत में हिजबुल्ला सदस्यों और पेजर विस्फोट से मारे गए बच्चे के अंतिम संस्कार के दौरान कई विस्फोट की आवाज सुनी गई। बता दें कि एक दिन पहले लेबनान पेजर में सीरियल धमाकों में 12 लोगों की मौत हुई थी। वहीं इन धमाकों में 2700 से अधिक लोग घायल भी हुए थे।
विज्ञापन

 
  • बेरूत में घटनास्थल पर मौजूद एक एजेंसी के पत्रकारों के अनुसार, हिजबुल्ला के तीन सदस्यों और एक बच्चे के अंतिम संस्कार स्थल पर कई विस्फोट हुए हैं। बता दें कि इन सभी की एक दिन पहले पेजर विस्फोट में मौत हो गई थी।
  • विज्ञापन
  • वहीं लेबनान राज्य मीडिया के अनुसार, बेका घाटी के सोहमोर शहर में अज्ञात वायरलेस उपकरणों के विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई है।
  • लेबनान के कई इलाकों में कई विस्फोट हुए हैं, दर्जनों लोगों के घायल होने की भी सूचना है।
  • हिजबुल्लाह की तरफ से इस्तेमाल किए जाने वाले संचार उपकरणों में विस्फोट हुआ।
  • जानकारी के मुताबिक बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में 15 से 20 विस्फोट हुए और दक्षिणी लेबनान में 15 से 20 विस्फोट हुए।

रेडियो सेट और वॉकी-टॉकी धमाके में बढ़ी मृतकों की संख्या
  • लेबनान में बुधवार को हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।
  • लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि संचार उपकरण विस्फोट में 450 से अधिक घायल हो गए हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने लेबनान में बड़ी संख्या में संचार उपकरणों के फटने की खबरों पर चिंता जताई है।
 

ईरान ने लेबनान में हुए हमलों की निंदा की
ईरान ने लेबनान में आज और कल हुए हमलों की निंदा की है, जिसमें पेजर के बाद संचार उपकरणों में विस्फोट हुआ, सरकारी प्रवक्ता फतेमेह मोहजेरानी ने एक्स पर जानकारी दी है।

लेबनान सिविल डिफेंस की टीमों ने दर्जनों आग बुझाई
लेबनान सिविल डिफेंस की टीम ने देश के दक्षिणी गवर्नरेट नबातियेह में कम से कम 60 जगहों पर लगी आग को बुझाया है। सिविल डिफेंस ने बताया कि वायरलेस डिवाइस में विस्फोट के बाद घरों और स्थानीय व्यवसायों के साथ-साथ वाहनों और मोटर वाहनों में भी आग लग गई थी। 



 

Beirut Multiple explosions Updates funeral for Hezbollah members exploding pagers news in hindi
कल भी धमाकों से थर्राया था लेबनान - फोटो : अमर उजाला
लेबनान पेजर विस्फोटों पर शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक
स्लोवेनिया के संयुक्त राष्ट्र राजदूत सैमुअल जबोगर, जो सितंबर के लिए परिषद के अध्यक्ष हैं, के अनुसार लेबनान में हिजबुल्ला को निशाना बनाकर किए गए विस्फोटों पर 15 सदस्यीय निकाय की शुक्रवार को बैठक होगी। उन्होंने कहा कि बैठक का अनुरोध अरब राज्यों की ओर से अल्जीरिया ने किया था।

एक दिन पहले पेजर विस्फोट में 12 की मौत हजारों घायल
वहीं एक दिन पहले ही लेबनान में हजारों पेजर में हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हुई थी। जबकि इस विस्फोट में घायल 200 लोगों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक हिजबुल्ला की तरफ से इस्तेमाल किए जा रहे पेजर हंगरी में मौजूद एक कंपनी की तरफ से बनाए गए थे। हालांकि इस पूरे मामले पर इस्राइल ने कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है।

विस्फोट वाले पेजर के निर्माण से इनकार
लेबनान में एक दिन पहले हजारों की संख्या में फटने वाले पेजर को आ रही खबरों में दावों का ताइवान और हंगरी सरकार ने खंडन किया है। दोनों देशों की सरकार का कहना है कि विस्फोटक वाले पेजर उनके देश में नहीं बनाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed