फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Beijing says India, China reached common understandings on management of border during Wang’s visit

China: वांग की यात्रा के दौरान सीमा प्रबंधन को लेकर आम सहमति पर पहुंचे भारत-चीन, चीनी विदेश मंत्रालय का बयान

Wed, 20 Aug 2025 08:28 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 20 Aug 2025 08:28 PM IST
सार

China: चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वांग यी की भारत यात्रा के दौरान दोनों देश सीमा प्रबंधन को एक आम सहमति पर पहुंचे। यात्रा के दौरान दोनों पक्षों ने संवाद फिर से शुरू करने, सहयोग बढ़ाने और वैश्विक चुनौतियों का साथ मिलकर सामना करने पर सहमति जताई। 
 

विज्ञापन
Beijing says India, China reached common understandings on management of border during Wang’s visit
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग - फोटो : एएनआई

विस्तार

चीन ने बुधवार को कहा कि हाल ही में उसके विदेश मंत्री वांग यी की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच सीमा का सामान्य तरीके से प्रबंधन और नियंत्रण को लेकर नई सहमति बनी है। वांग यी ने 18 से 19 अगस्त तक नई दिल्ली का दौरा किया, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ 24वीं विशेष प्रतिनिधि (एसआर) वार्ता में हिस्सा लिया। उन्होंने अपने समकक्ष एस. जयशंकर के साथ भी बैठक की।

विज्ञापन


वांग यी की यात्रा के बाद चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने यहां एक प्रेस वार्ता में कहा कि इस दौरे के दौरान दोनों देशों ने विभिन्न क्षेत्रों में संवाद प्रक्रिया को फिर से शुरू करने, आपसी लाभकारी सहयोग को गहरा करने, बहुपक्षवाद को बनाए रखने, वैश्विक चुनौतियों का मिलकर सामना करने और एकतरफा दबाव वाली नीतियों का विरोध करने पर सहमति जताई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: फलस्तीन को मान्यता देने पर ऑस्ट्रेलिया-इस्राइल में तनाव, अल्बनीज ने खारिज किए नेतन्याहू के आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


माओ निंग ने कहा, सीमा मुद्दे पर दोनों देशों के बीच नई समझ बनी है, जिसके तहत सीमा क्षेत्रों का सामान्य तरीके से प्रबंधन और नियंत्रण किया जाएगा, वहां शांति और स्थिरता बनाए रखी जाएगी, संवेदनशील क्षेत्रों को उचित तरीके से सुलझाया जाएगा और जहां स्थितियां अनुकूल हों, वहां सीमा वार्ता शुरू की जाएगी। 

उन्होंने बताया कि अपनी बैठकों में वांग ने यह भी कहा कि मौजूदा परिस्थितियां चीन-भारत संबंधों की रणनीतिक अहमियत को और बढ़ा देती हैं और द्विपक्षीय सहयोग की रणनीतिक कीमत और भी महत्वपूर्ण हो गई है। माना जा रहा है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकियों की ओर इशारा कर रहे थे। 

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में फरवरी 2026 में होंगे आम चुनाव, कानून सलाहकार बोले- अंतरिम सरकार तैयारियों में जुटी

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि वांग ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली क्यांग की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं उन्हें पहुंचाईं। प्रेस विज्ञप्ति में यह भी बताया गया कि वांग ने मोदी के चीन आने का स्वागत किया, जहां वे 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन के शहर तिआनजिन में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

उधर, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने बुधवार को अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी से मुलाकात की। इस दौरा डार ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकी हमलों की संख्या बढ़ रही है और ये हमले कथित रूप से अफगानिस्तान में काम कर रहे आतंकी संगठनों की ओर से किए जा रहे हैं। 


पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, डार और मुत्ताकी की यह द्विपक्षीय बैठक काबुल में हुई। काबुल में पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों की छठी त्रिपक्षीय बैठक के इतर यह मुलाकात हुई। विदेश मंत्रालय ने बताया कि डार ने माना कि दोनों देशों के राजनीतिक और व्यापारिक संबंधों में अच्छी  प्रगति हो रही है, लेकिन सुरक्षा के क्षेत्र, खासकर आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के मामले में अभी भी पीछे चल रहे हैं।

पाकिस्तान पहुंचे चीनी विदेश मंत्री  
चीनी विदेश मंत्री वांग यी अपनी भारत यात्रा समाप्त करने के बाद बुधवार दोपहर काबुल में चीन-अफगानिस्तान-पाकिस्तान त्रिपक्षीय वार्ता में हिस्सा लिया। इसके बाद छठी पाकिस्तान-चीन रणनीतिक वार्ता में भाग लेने के लिए वह बुधवार देर रात पाकिस्तान पहुंच गए।

विदेश मंत्री इशाक डार वांग की अगवानी के लिए इस्लामाबाद हवाई अड्डे पर पहले से ही मौजूद थे। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान और चीन के बीच दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी है, जिसके संबंध व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैले हुए हैं। वांग की यात्रा का उद्देश्य इसी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed