फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   before NATO summit Differences on defense expense Trump slams the Spanish govt says NATO should deal it itself

नाटो शिखर सम्मेलन: आयोजन से पहले रक्षा खर्च पर उभरे मतभेद; ट्रंप का स्पेन सरकार पर हमला, कहा- NATO खुद निपटे

Tue, 24 Jun 2025 08:52 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 24 Jun 2025 08:52 AM IST
सार

नाटो शिखर सम्मेलन से पहले रक्षा खर्च को लेकर कई मतभेद उभर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पेन सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नाटो को खुद इससे निपटना होगा।

विज्ञापन
before NATO summit Differences on defense expense Trump slams the Spanish govt says NATO should deal it itself
नाटो सम्मेलन से पहले इसका रक्षा बजट बढ़ाने के खिलाफ हेग में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला प्रिंट / एजेंसी

विस्तार

इस सप्ताह नाटो नेताओं में इस बात पर सहमति की उम्मीद है कि सदस्य देशों को अपने सकल घरेलू उत्पाद का 5% रक्षा पर खर्च करना चाहिए। हालांकि नई और बहुप्रचारित निवेश प्रतिज्ञा उन सभी पर लागू होने पर अभी भी मतभेद हैं। स्पेन ने जीडीपी के 5% खर्च लक्ष्य से बाहर रहने के लिए नाटो के साथ समझौता किया है, जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यह आंकड़ा अमेरिका पर लागू नहीं होना चाहिए, केवल उसके सहयोगियों पर लागू होना चाहिए।

विज्ञापन


दुनिया का सबसे बड़ा सुरक्षा संगठन, नए रक्षा खर्च संकल्प के इर्द-गिर्द एकजुट रहने की चुनौती
मंगलवार को राष्ट्रपति ट्रंप और उनके नाटो समकक्ष शिखर सम्मेलन के लिए जुटने वाले हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े सुरक्षा संगठन को एक नए रक्षा खर्च संकल्प के इर्द-गिर्द एकजुट कर सकता है या 32 सहयोगियों के बीच विभाजन को बढ़ा सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Israel Iran Ceasefire: 'इस्राइल और ईरान मेरे पास आए और शांति की गुहार लगाई', ट्रंप ने बताई सीजफायर की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेज की सरकार पर हमला बोला
बता दें कि एक सप्ताह में विभाजन के ये संकेत उभरे हैं। ट्रंप ने स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेज की सरकार पर हमला करते हुए कहा, नाटो को स्पेन से निपटना होगा। स्पेन बहुत कम भुगतान करने वाला रहा है। उन्होंने कनाडा की भी आलोचना करते हुए कहा कि वह कम भुगतान करने वाला देश है। नाटो के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल स्पेन गठबंधन में सबसे कम खर्च करने वाला देश था।

ये भी पढ़ें- US: ट्रंप प्रशासन को कोर्ट से बड़ा झटका, हार्वर्ड विवि में विदेशी छात्रों का प्रवेश बंद करने से दूसरी बार रोका

नाटो के खिलाफ प्रदर्शन
नाटो और सैन्य खर्च के खिलाफ तथा ईरान से संभावित संघर्ष के विरुद्ध सैकड़ों लोगों ने द हेग में शिखर सम्मेलन से ठीक पहले प्रदर्शन किया। बेल्जियम के राजनीतिज्ञ जोस डीहेसे ने सम्मेलन स्थल से कुछ ही दूर एक पार्क में भीड़ से कहा, आइए शांति और टिकाऊ ऊर्जा में निवेश करें। हालांकि यह प्रदर्शन नाटो और गाजा में युद्ध के खिलाफ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed