फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Battle of Russia Ukraine reaches the NATO border

युद्ध का 18वां दिन: नाटो सीमा तक पहुंची लड़ाई, पोलैंड से सिर्फ 25 किमी दूर सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना

Mon, 14 Mar 2022 05:39 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी,लवीव।
एजेंसी,लवीव। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 14 Mar 2022 05:39 AM IST
सार

रूसी विमानों ने पश्चिमी शहर इवानो फ्रेंकिव्स्क के हवाई अड्डे पर बम बरसाए। यह शहर स्लोवाकिया व हंगरी की सीमा से 250 किमी दूर है। इसका इस्तेमाल सैन्य व नागरिक उड़ानों के लिए होता है।

विज्ञापन
Battle of Russia Ukraine reaches the NATO border
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रूस ने युद्ध के 18वें दिन यूक्रेन के कई शहरों पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए। पोलैंड से सटी यूक्रेन की पश्चिमी सीमा पर लवीव में सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर मिसाइलों की बारिश कर दी, जिसमें कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई। 134 से अधिक लोग घायल  हैं।

विज्ञापन


लवीव के गवर्नर मैक्सिम कोजित्स्की ने बताया कि रूस ने यावोरीव के इस केंद्र पर कम-से-कम 30 क्रूज मिसाइलें दागीं, जिनमें से अधिकांश को वायुरक्षा प्रणाली ने मार गिराया, मगर कुछ मिसाइल निशाने पर गिरीं।
विज्ञापन


यह प्रशिक्षण केंद्र पोलैंड सीमा से सिर्फ 25 किलोमीटर की दूरी पर है। पोलैंड नाटो का सदस्य देश है और यूक्रेन को पश्चिमी देशों की अधिकतर सैन्य मदद इसी रास्ते जा रही है। रूस ने शनिवार को ही चेतावनी दी थी कि यूक्रेन भेजी जाने वाली सैन्य मदद उसके निशाने पर रहेगी। ब्रिटेन ने  रूस की इस हरकत को विवाद और भड़काने वाली बताया। दूसरी ओर, रूसी समाचार एजेंसी ने कहा है, सोमवार को दोनों पक्षों में वीडियो लिंक से वार्ता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूसी विमानों ने पश्चिमी शहर इवानो फ्रेंकिव्स्क के हवाई अड्डे पर बम बरसाए। यह शहर स्लोवाकिया व हंगरी की सीमा से 250 किमी दूर है। इसका इस्तेमाल सैन्य व नागरिक उड़ानों के लिए होता है।  राजधानी कीव में भी रूसी सेना की फायरिंग में 7 नागरिकों की मौत हो गई।

यूक्रेनी अधिकारियों ने आरोप लगाया, रूस ने पूर्वी दोनेस्क में मॉनेस्ट्री व बच्चों के  रिजॉर्ट पर हमला किया, जिसमें 32 लोग घायल हैं। एक अन्य हवाई हमला दोनेस्क से लोगों को निकाल रहे एक ट्रेन पर किया गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 

भारत ने अस्थायी रूप से बंद किया दूतावास
भारत ने यूक्रेन स्थित अपने दूतावास को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने बताया, कीव समेत पूरे यूक्रेन में लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए सरकार ने अपना दूतावास अस्थायी रूप से पोलैंड ले जाने का फैसला किया है।

रासायनिक हथियार इस्तेमाल करने का शक
नाटो महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने आशंका जताई कि रूस युद्ध में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की योजना बना रहा है। उनसे जब पूछा गया, यूक्रेन में जैविक प्रयोगशालाओं को अमेरिकी मदद के बारे में नाटो का क्या पक्ष है, तब उन्होंने यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, रूसी आरोप गलत हैं।

रूस का दावा

लवीव में 180 विदेशी सैनिक मारे 
रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि सैन्य प्रशिक्षण केंद्र के हमले में उसने भाड़े के 180 विदेशी सैनिक मारे हैं। इस केंद्र का इस्तेमाल विदेशी सैनिकों को संगठित करने व हथियार जमा करने में किया जा रहा था।

एक दिन में 14 किमी आगे बढ़ी सेना : रूस
रूस का दावा है, यूक्रेन में 24 घंटे में उसकी सेना 14 किमी आगे बढ़ी है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेंकोव ने कहा, ब्लाहोदात्ने, पावलोव्का, वोलोदिमिरिव्का और निकोल्स्क अब रूस के नियंत्रण में हैं। लुहांस्क पीपुल्स रिपब्लिक की सैन्य टुकड़ियों ने बोरिव्स्क को घेर लिया है व दक्षिणी क्षेत्र पोपास्ना में स्थिति मजबूत कर ली है। 


यूक्रेन को तोड़ने की कोशिश कर रहा रूस
रूस यूक्रेन में छद्म रिपब्लिक खड़ा कर देश के टुकड़े करने का प्रयास कर रहा है। खेरसान पर कब्जे के बाद रूस वहां नेताओं को ब्लैकमेल कर, रिश्वत देकर करीब तीन लाख की आबादी वाले इस क्षेत्र को अलग रिपब्लिक घोषित करने के लिए कह रहा है। -वोलोदिमीर जेलेंस्की, यूक्रेनी राष्ट्रपति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed