फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bart de Wever becomes the new PM of Belgium, first time the command of govt in the hands of a Flemish leader

Belgium: बार्ट डि वेवर बने बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री, पहली बार फ्लेमिश नेता के हाथ में संघीय सरकार की कमान

Tue, 04 Feb 2025 09:34 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स Published by: बशु जैन Updated Tue, 04 Feb 2025 09:34 AM IST
सार

बेल्जियम में लंबे समय से चल रहे राजनीतिक गतिरोध के बाद नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति हो गई है। बार्ट डि वेवर को पीएम पद की जिम्मेदारी मिली है। वेवर ने राजा फिलिप को देखते हुए शपथ ली। उन्होंने कहा कि मैं राजा के प्रति निष्ठा की शपथ ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री को बधाई दी। 

विज्ञापन
Bart de Wever becomes the new PM of Belgium, first time the command of govt in the hands of a Flemish leader
राजा फिलिप के सामने हाथ उठाकर शपथ लेते बेल्जियम के पीएम बार्ट डि वेवर - फोटो : एक्स/@Bart_DeWever

विस्तार

बेल्जियम में लंबे समय से चल रहे राजनीतिक गतिरोध के बाद नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति हो गई है। देश को तोड़ने और अपने उत्तरी फ्लैंडर्स को अधिक स्वायतत्ता देने की मंशा रखने वाले बार्ट डि वेवर को पीएम पद की जिम्मेदारी मिली है। वेवर ने राजा फिलिप को देखते हुए शपथ ली। उन्होंने कहा कि मैं राजा के प्रति निष्ठा की शपथ ली।

विज्ञापन


बहु भाषाई देश में प्रधानमंत्री और उनके कुछ प्रमुख मंत्रियों ने जहां डच और फ्रेंच भाषा में शपथ ली तो वहीं 15 सदस्यीय दल में शामिल अन्य मंत्रियों ने एक समारोह के दौरान अपनी-अपनी भाषा में शपथ ली। यह पहला मौका है जब एक फ्लेमिश राष्ट्रवादी संघीय सरकार का नेतृत्व कर रहा है। 
विज्ञापन


पीएम वेवर ने कहा कि मैंने कभी इस पर भरोसा नहीं किया कि आप तब तक सरकार में भाग नहीं ले सकते जब तक आपका सिस्टम पूरी तरह से इसमें शामिल नहीं हो जाता। मैंने दूसरा विकल्प चुना कि जब संभव हो तब सरकार में भाग लें और अपने समुदाय के लिए चीजों को हासिल करें। हमने यही किया है। जब तक आप सरकार में भाग नहीं लेते हैं, तो आप निश्चित तौर पर खाली रह जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाहक प्रधानमंत्री की जगह लेंगे
फ्लेमिश गठबंधन एनवीए के प्रमुख नेता डि वेवर कार्यवाहक पीएम अलेक्जेंडर डि क्रू की जगह लेंगे। इसके अलावा नए पीएम डि वेवर ब्रुसेल्स में होने वाले शिखर सम्मेलन में यूरोपीय संघ के नेताओं के साथ शामिल होंगे। एनवीए ने कहा कि हमारी सरकार बजट को दुरुस्त करेगी। साथ ही निष्पक्ष सामाजिक नीति लागू करेगी। काम को पुरस्कृत करने और सख्त प्रवासन नीति को लागू किया जाएगा। इसके साथ ही सुरक्षा में निवेश को लेकर अधिक काम किया जाएगा। 

पांच दलों ने किया गठबंधन
बेल्जियम में जून में हुए चुनावों के बाद पांच प्रमुख राजनीतिक दलों ने मिलकर गठबंधन बनाया। इसमें एनवीए, फ्लेमिश क्रिश्चियन डेमोक्रेट्स, समाजवादी वूरुइट, फ्रेंच  सुधारवादी आंदोलन एमआर, मध्यमार्गी सीडीएंडवी और एंगेजेस शामिल हैं। इन पर सदन में 150 सीटों में से 81 सीटों पर नियंत्रण है। इन दलों ने मिलकर बार्ट डि वेवर को मिलकर नेता चुना। यह पहला मौका है जब एक फ्लेमिश राष्ट्रवादी संघीय सरकार का नेतृत्व कर रहा है।



पीएम मोदी ने दी बधाई
बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री को पीएम नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री बार्ट डि वेव को हार्दिक बधाई। मैं भारत-बेल्जियम संबंधों को और मजबूत करने तथा वैश्विक मामलों पर हमारे सहयोग को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं। आपके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed