फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Barack Obama said that what Hamas did was terrible and what is happening to Palestinians is intolerable

US: 'हमास ने जो किया वह भयानक, फलस्तीनियों के साथ जो हो रहा वह असहनीय', बराक ओबामा ने कही यह बात

Sun, 05 Nov 2023 12:54 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 05 Nov 2023 12:54 PM IST
सार

हमास-इस्राइल युद्ध को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, इस्राइल-हमास युद्ध की कड़ी निंदा करता हूं। हमास ने जो किया वह भयानक है और फलस्तीनियों के साथ जो हो रहा वह असहनीय है। पढ़िए बराक ओबामा ने युद्ध को लेकर क्या कहा।

विज्ञापन
Barack Obama said that what Hamas did was terrible and what is happening to Palestinians is intolerable
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (फाइल फोटो)

विस्तार

हमास और इस्राइल युद्ध को लेकर दुनियाभर से तमाम प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सात अक्तूबर को हमास ने गाजा से इस्राइल पर पांच हजार रॉकेट दागे थे, जिसके बाद से ही दोनों के बीच भीषण युद्ध शुरू हुआ। इस्राइल द्वारा हमास पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। गाजा स्थित हमास के ठिकानों को तबाह किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसी बीच पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस्राइल-हमास युद्ध की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, यह संघर्ष सदियों पुराना है, जो अब सामने आ रहा है। इस मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने विभाजन को बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया को दोषी माना है। इस्राइल-हमास युद्ध की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, मैं कई निर्दोष लोगों की मौत को लेकर चिन्तित हूं। न केवल हमास द्वारा सात अक्तूबर को इस्राइल पर हुए हमले की निंदा करते है बल्कि फलस्तीन में नागरिकों की पीड़ा को भी हमने रेखांकित किया। 
विज्ञापन


अपने साक्षात्कार में बराक ओबामा ने कहा, हमास ने जो किया वह भयावह था और इसका कोई औचित्य नहीं है। यह भी सच है कि फलस्तीनियों के साथ जो हो रहा है, वह असहनीय है। बराक ओबामा ने इस्राइल-हमास युद्ध पर विस्तृत विश्लेषण प्रदान किया। उन्होंने कहा, अभी ऐसे लोग भी मर रहे है जिनका हमास से कोई लेना देना नहीं है।ओबामा ने दृढ़तापूर्वक अपने पूर्व सहयोगियों से पूरी सच्चाई स्वीकार करने का आग्रह किया और समर्थन का आह्वान करते हुए कहा कि जब इस्राइल-हमास युद्ध की बात आती है तो संतुलन बनाना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेतन्याहू ने कहा था युद्धविराम का सवाल ही नहीं
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हाल ही में यह स्पष्ट कर दिया कि इस्राइल युद्धविराम के लिए सहमत नहीं होगा, जो पर्ल हार्बर पर बमबारी के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका की स्थिति के समान है। उन्होंने कहा कि इस्राइल और गाजा के बीच युद्धविराम का आह्वान इस्राइल द्वारा हमास के सामने आत्मसमर्पण करने का आह्वान है।


बता दें हमास द्वारा सात अक्टूबर के हमले के बाद गाजा में संघर्ष बढ़ गया, जहां लगभग 2,500 आतंकवादियों ने गाजा पट्टी से इस्राइल में सीमा पार कर ली, जिससे लोग हताहत हुए और लोगों को बंधक बनाया गया। सात अक्तूबर से अब तक इस्राइली हमलों में 9,488 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं। इस्राइल पर हमास के हमले में 1,400 से अधिक लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed