{"_id":"669dd2f39d5daa7b0205eae7","slug":"barack-obama-has-not-endorsed-kamala-harris-after-joe-biden-leave-usa-president-election-race-new-name-specula-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA President Election: बराक ओबामा ने नहीं किया कमला हैरिस के नाम का समर्थन, क्या नया नाम चौंका सकता है?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA President Election: बराक ओबामा ने नहीं किया कमला हैरिस के नाम का समर्थन, क्या नया नाम चौंका सकता है?
Mon, 22 Jul 2024 10:15 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 22 Jul 2024 10:15 AM IST
सार
ओबामा ने ये भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी पार्टी के नेता आगामी कन्वेंशन में एक शानदार नेता को चुनेंगे। ओबामा के बयान के बाद से ही कयासों का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
बराक ओबामा के साथ कमला हैरिस और मिशेल ओबामा
- फोटो : फेसबुक/@कमला हैरिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जो बाइडन के राष्ट्रपति पद की रेस से बाहर होने के बाद पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बयान जारी कर उनकी जमकर तारीफ की। हालांकि इस दौरान ध्यान देने वाली बात ये रही कि पूरे बयान में ओबामा ने कमला हैरिस के नाम का जिक्र नहीं किया और न ही उनका समर्थन किया। ओबामा ने ये भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी पार्टी के नेता आगामी कन्वेंशन में एक शानदार नेता को चुनेंगे। ओबामा के बयान के बाद से ही कयासों का दौर शुरू हो गया है।
मिशेल ओबामा के नाम की भी थी चर्चा
उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले मीडिया में ऐसी चर्चा थी कि जो बाइडन अगर राष्ट्रपति पद की रेस से हटते हैं तो मिशेल ओबामा उनकी जगह डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हो सकती हैं। हालांकि मिशेल ओबामा के कार्यालय ने इन खबरों को गलत बताया था और साफ किया कि मिशेल ओबामा राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ेंगी। बराक ओबामा के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान मिशेल ओबामा खासी लोकप्रिय थीं और अभी भी उनकी लोकप्रियता बरकरार है।
पूर्व स्पीकर नैंसी पेलोसी ने भी कमला हैरिस को फिलहाल नहीं दिया समर्थन
बराक ओबामा के अलावा हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स की पूर्व स्पीकर और डेमोक्रेट पार्टी की वरिष्ठ नेता नैंसी पेलोसी ने भी अभी तक कमला हैरिस के नाम को समर्थन देने का एलान नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डेमोक्रेट पार्टी के कई नेता इस बात को लेकर सशंकित हैं कि कमला हैरिस डोनाल्ड ट्रंप को हरा पाएंगी। ऐसे में अब सभी की निगाहें अगस्त में होने वाले डेमोक्रेट पार्टी के नेशनल कन्वेंशन पर लगी हैं, जिसमें आधिकारिक तौर पर पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
कन्वेंशन से पहले वर्चुअली भी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर सहमति बन सकती है। यदि कोई अन्य नेता राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी करता है तो उसे कन्वेंशन में 600 पार्टी सदस्यों का समर्थन हासिल करना होगा। साथ ही कन्वेंशन में भी समर्थन जुटाना होगा। अगर एक से ज्यादा उम्मीदवार होंगे तो उनके बीच चुनाव होगा।
बाइडन समेत इन नेताओं ने कमला हैरिस को दिया समर्थन
गौरतलब है कि रविवार को जब जो बाइडन ने बयान जारी कर डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से हटने का एलान किया तो उन्होंने कमला हैरिस के नाम का समर्थन किया। कई अन्य डेमोक्रेट नेताओं ने भी तुरंत कमला हैरिस को राष्ट्रपति पद के लिए समर्थन दिया। बाइडन के अलावा पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भी कमला हैरिस को समर्थन दिया। साथ ही पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शैपिरो, परिवहन मंत्री पीट बुटीगेग, सीनेटर क्रिस कून्स ने भी कमला हैरिस का समर्थन किया। भारतीय मूल की कांग्रेसवूमन प्रमिला जयपाल और अश्वेत डेमोक्रेट के कॉकस ब्लैक कॉकस ने भी कमला हैरिस की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी को समर्थन दिया है।