फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Barack Obama has expressed concerns over Joe Biden's allegedly degrading health: ’Needs to seriously consider.

US: 'बाइडन की दोबारा चुनावी दावेदारी पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत...', पूर्व राष्ट्रपति ने जताई चिंता

Thu, 18 Jul 2024 11:23 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 18 Jul 2024 11:23 PM IST
सार

US: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन की फिर से जीत को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि बाइडन को 'अपनी व्यवहार्यता का गंभीरता से पुनर्मूल्यांकन करने की आवश्यकता है'।

विज्ञापन
Barack Obama has expressed concerns over Joe Biden's allegedly degrading health: ’Needs to seriously consider.
बाइडन की चुनावी दावेदारी पर बराक ओबामा ने चिंता जताई - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन के कथित रूप से बिगड़ते स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्रपति चुनाव से पहले अपने फिर से चुनाव लड़ने पर गंभीरता से विचार करने की जरुरत है। एक समाचार पत्र के अनुसार, बराक ओबामा, जिन्होंने अब तक डेमोक्रेट उम्मीदवार के रूप में जो बाइडन की उम्मीदवारी का समर्थन किया है, उन्होंने सहयोगियों से कहा है कि उनकी जीत का संभावना बहुत कम हो गई है।
विज्ञापन


नैन्सी पेलोसी के बाद बराक ओबामा ने जताई चिंता
बराक ओबामा की चिंताएं पूर्व अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी की तरफ से जो बाइडन से यह कहने के कुछ ही घंटों बाद आई हैं कि वे रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प को नहीं हरा सकते। नैन्सी पेलोसी ने कहा कि अगर जो बाइडन नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के लिए अपनी दावेदारी जारी रखते हैं, तो इससे डेमोक्रेट्स के दूसरे कार्यकाल के लिए सदन जीतने की संभावना प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन


बाइडन ने कहा- वे जीत सकते हैं चुनाव 
हालांकि, राष्ट्रपति जो बाइडन ने पूर्व अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी से कहा है कि सर्वेक्षणों से संकेत मिलता है कि वे चुनाव जीत सकते हैं। बता दें कि 27 जून को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ जो बाइडन की बहस के बाद से, जहां उनकी दावेदारी कमजोर दिखी थी, कई विश्लेषकों ने कथित तौर पर उनके "खराब" स्वास्थ्य के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति के फिर से चुनाव लड़ने पर चिंता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले हफ्ते ही, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और नैन्सी पेलोसी ने कथित तौर पर निजी तौर पर बात की थी, जिसमें राष्ट्रपति चुनावों के लिए जो बाइडन के अभियान और उनकी घटती लोकप्रियता पर चिंता जताई थी।

जो बाइडन ने पार्टी की अपीलों को किया खारिज
जो बाइडन ने अपने पद से हटने के लिए अपनी पार्टी के भीतर से की गई कई अपीलों को खारिज कर दिया है, और अपना विश्वास दोहराया है कि वे ट्रंप को हराने के लिए सबसे बेहतर स्थिति में डेमोक्रेट हैं। उन्होंने ब्लैक और लैटिनो निर्वाचित अधिकारियों के बीच अपने समर्थन पर बहुत भरोसा किया है।


ट्रंप पर हमले के बाद से बदल रहे समीकरण
वहीं डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद से रिपब्लिकन उम्मीदवार की चुनाव जीतने की संभावनाएं बढ़ गई है। दरअसल हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप की पेंसिल्वेनिया में रैली के दौरान गोली चलाई गई थी। जिस में वो बाल-बाल बच गए थे। हालांकि इस वारदात में एक शख्स की मौत और एक घायल हुआ था जबकि सीक्रेट सर्विेस ने हमलावर को मौके पर ही ढेर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed