फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Barack Obama criticizes some officials on coronavirus says many arent even pretending to be in charge

कोरोना से लड़ने के लिए अमेरिका में नेतृत्व की कमी, महामारी ने उठा दिया पर्दा : ओबामा

Sun, 17 May 2020 08:16 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 17 May 2020 08:16 AM IST
सार

  • बराक ओबामा ने अमेरिका के कुछ अधिकारियों की आलोचना की।
  • ओबामा ने कहा कि इस महामारी ने दिखा दिया है कि बहुत सारे अधिकारी प्रभारी होने का नाटक तक नहीं कर रहे हैं।
  • पूर्व राष्ट्रपति ने ग्रेजुएट छात्रों को ऑनलाइन संबोधित किया।

विज्ञापन
Barack Obama criticizes some officials on coronavirus says many arent even pretending to be in charge
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शनिवार को कुछ अधिकारियों की आलोचना की। उन्होंने कॉलेज ग्रेजुएट्स (स्नातक) छात्रों को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि इस महामारी ने दिखा दिया है कि बहुत सारे अधिकारी प्रभारी होने का नाटक तक नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन

ओबामा ने यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर प्रसारित ऐतिहासिक ब्लैक कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के लिए दो घंटे के लाइव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम 'शो मी योर वॉक, एचबीसीयू एडिशन' पर बात की। उनकी टिप्पणी राजनीतिक थी और वायरस और उसके सामाजिक और आर्थिक प्रभावों से परे वर्तमान की घटनाओं पर आधारित थी।
विज्ञापन



ओबामा ने कहा, 'किसी भी चीज से अधिक, इस महामारी से पूरी तरह और अंत में इस बात से पर्दा हट गया है कि इतने सारे लोगों को पता है कि वे क्या कर रहे हैं। बहुत सारे प्रभारी होने का नाटक तक नहीं कर पा रहे हैं।' हालांकि अपने संबोधन में ओबामा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या फिर किसी अन्य फेडरल या अधिकारी का नाम नहीं लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति ने दुनिया के इन मुश्किल हालातों का सामना करने वाले स्नातक छात्रों को बधाई दी और उनकी सराहना की। उन्होंने फरवरी में हुई गोलीबारी की घटना का जिक्र किया। जिसमें 25 साल के अहमद अरबेरी की उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह जॉर्जिया में एक आवासीय सड़क पर जॉगिंग कर रहा था।


ओबामा ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो इस तरह की बीमारी केवल अंतर्निहित असमानताओं और अतिरिक्त बोझों को उजागर करती है जिससे ऐतिहासिक तौर पर ब्लैक समुदायों को निपटना है। हम इसे अपने समुदाय पर कोविड-19 के प्रतिकूल प्रभाव की तरह देखते हैं। जैसे कि हम देखते हैं कि यदि एक ब्लैक पुरुष जॉगिंग के लिए जाता है तो कुछ लोगों को लगता है कि उन्हें उसे रोककर सवाल पूछने चाहिए और यदि वह जवाब नहीं देता है तो उसे गोली मार देनी चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed