फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   BAPS Mandir in Sacramento vandalised with anti-Hindu messages US News in hindi

US: अमेरिका में एक महीने में दूसरी बार मंदिर में तोड़फोड़, आपत्तिजनक नारे भी लिखे गए, जानें कहां हुई घटना

Thu, 26 Sep 2024 09:02 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 26 Sep 2024 09:02 AM IST
सार

अमेरिका में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर को लगातार निशाना बनाया जा रहा। पिछले कुछ दिनों में कई हिंदू मंदिरों पर हमला देखा गया है।

विज्ञापन
BAPS Mandir in Sacramento vandalised with anti-Hindu messages US News in hindi
स्वामीनारायण मंदिर - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर को लगातार निशाना बनाया जा रहा। पिछले कुछ दिनों में कई हिंदू मंदिरों पर हमला देखा गया है। न्यूयॉर्क की घटना को अभी 10 दिन भी नहीं बीते थे। अब कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में स्थित बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर को निशाना बनाया गया है। मंदिर के बाहर लगे बोर्ड पर हिंदू विरोधी टिप्पणी लिखी गई है। 

विज्ञापन


घृणा अपराध की जांच कर रही पुलिस
सैक्रामेंटो काउंटी के पुलिस अधिकारी 'हेट क्राइम' यानी घृणा अपराध की जांच कर रहे हैं। रैंचो कॉर्डोवा क्षेत्र में आर्मस्ट्रांग एवेन्यू पर बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर मौजूद है। सैक्रामेंटो माथेर हवाई अड्डे के ठीक उत्तर में यह मौजूद है। मंदिर के बाहर लगे बोर्ड पर 'हिंदुओं वापस जाओ' लिखा था।
विज्ञापन


पानी की लाइन को भी काटा
पार्किंग स्थल के सामने लगे साइन बोर्ड पर भारत सरकार का उल्लेख करते हुए टिप्पणी लिखी गई। अधिकारियों ने कहा कि हमलावरों ने मंदिर से जुड़ी पानी की लाइन को भी काट दिया। यह हमले ऐसे समय में हो रहे हैं जब हाल ही में पीएम मोदी अमेरिका की यात्रा पर गए थे। अमेरिका और कनाडा में हिंदू मंदिरों पर इस तरह के हमले पहले खालिस्तान समर्थकों की ओर से किए जाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'धार्मिक कट्टरता और नफरत के लिए कोई जगह नहीं'
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में सीए 06 और सैक्रामेंटो काउंटी का प्रतिनिधित्व करने वाले अमी बेरा ने एक्स पर कहा, 'सैक्रामेंटो काउंटी में धार्मिक कट्टरता और नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। मैं हमारे समुदाय में बर्बरता के इस स्पष्ट कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं। हम सभी को असहिष्णुता के खिलाफ खड़ा होना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे समुदाय में हर कोई, धर्म की परवाह किए बिना, सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे।'

हिंदुओं को घर जाने के लिए कहा
मानवीय गरिमा, आपसी सम्मान और बहुलवाद को बढ़ावा देने वाले हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर किए गए घृणा अपराध का मुद्दा उठाने के लिए बेरी को धन्यवाद दिया। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने एक्स पर कहा, 'धन्यवाद बेरा। यह बर्बरता एक हिंदू विरोधी घृणा अपराध है, जो हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर किया गया है, जिसमें हिंदुओं को भारत सरकार के साथ जोड़कर संदेश दिया गया है और हिंदुओं को घर जाने के लिए कहा गया है।'

इससे पहले 17 सितंबर को हुई थी घटना
इससे पहले, इस साल 17 सितंबर को न्यूयॉर्क के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की घटना हुई थी। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने भी बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर की तोड़फोड़ की निंदा की थी और इसे अस्वीकार्य करार दिया था। कई अमेरिकी सांसदों ने न्यूयॉर्क में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के अनादर की निंदा की और अधिकारियों से जवाबदेही की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने देश में नफरत और हिंसा की बार-बार होने वाली घटनाओं पर भी चिंता जताई। भारतीय-अमेरिकी सांसद थानेदार ने इस घृणित कृत्य की कड़ी निंदा की और जोर देकर कहा कि 'तोड़फोड़, कट्टरता और घृणा' के ऐसे कृत्यों की पूरी तरह से जांच होनी चाहिए।

घृणा अपराध की जांच होनी चाहिए : खन्ना
कांग्रेस सदस्य रो खन्ना ने सोशल मीडिया पर कहा, हिंदू अमेरिकियों के खिलाफ इस प्रकार की घृणा और तोड़फोड़ भयावह है तथा नैतिक रूप से गलत है। न्याय विभाग को इन घृणा अपराधों की जांच करनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों को कानून के तहत पूरी तरह से जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। कैलिफोर्निया से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य एवं अमेरिकी चिकित्सक अमरीश बाबूलाल ने कहा, सैक्रामेंटो काउंटी में धार्मिक कट्टरता और घृणा के लिए कोई जगह नहीं है। भारतीय-अमेरिकी उद्यमी अजय जैन भूतोरिया ने संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) से घृणा और नफरत फैलाने वालों के खिलाफ जांच करने और उन्हें जवाबदेह ठहराने का आग्रह किया है।


भारत की तरफ से भी इस पर प्रतिक्रिया आई है। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने कहा कि अमेरिका से लेकर पूरी दुनिया में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, उन्हें परेशान किया जा रहा है और मंदिर तोड़े जा रहे हैं। अमेरिका को इस पर गौर करना चाहिए। अयोध्या के लीला बिहारी मंदिर के दिवाकाराचार्य ने कहा कि हिंदू मंदिरों को जिस तरह से निशाना बनाया जा रहा है, यह बेहद चिंताजनक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed