Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladeshi President hide the truth about Hasina coup Jamaat chief allegations spark political turmoil

बांग्लादेशी राष्ट्रपति ने छुपाया हसीना के तख्तापटल का सच?: जमात प्रमुख के आरोपों से बढ़ा राजनीतिक टकराव, जानिए

Thu, 26 Feb 2026 09:50 PM IST
Shubham Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: Shubham Kumar Updated Thu, 26 Feb 2026 09:50 PM IST
सार

अगस्त 2024 में बांग्लादेश में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के तख्तपलट की सच्चाई छुपाई गई? क्या ये सच्चाई बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने छुपाई? आज ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि बांग्लादेशी राजनीति में एक राजनीतिक टकराव सामने आया है। आईए इस पूरे मामले को विस्तार से समझते हैं।

विज्ञापन
Bangladeshi President hide the truth about Hasina coup Jamaat chief allegations spark political turmoil
बांग्लादेश की राजनीति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बांग्लादेश की राजनीति में एक बार फिर बड़ा टकराव खुलकर सामने आ गया है। ये टकराव जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर रहमान की तरफ से राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन पर गंभीर आरोप लगाने के बाद सामने आए हैं। रहमान ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति ने 5 अगस्त 2024 की घटनाओं को लेकर सच्चाई छिपाई है। फेसबुक पोस्ट के जरिए लगाए गए इस आरोप ने पूरे बांग्लादेश की सियासत में नए सवाल खड़े कर दिए हैं और सत्ता के शीर्ष पद को लेकर विवाद को और गहरा बना दिया है।

विज्ञापन


जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख और संसद में विपक्ष के नेता शफीकुर रहमान ने राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्होंने 5 अगस्त 2024 की घटनाओं के बारे में कई बातें छिपाईं। रहमान ने कहा कि उस दिन नेताओं से क्या कहा गया और बाद में देश को क्या बताया गया, इसका जिक्र राष्ट्रपति ने नहीं किया।
विज्ञापन


रहमान ने उठाए सवाल
इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राष्ट्रपति उस दिन की बातों और अब दिए जा रहे बयानों के बीच का फर्क साफ करेंगे। शफीकुर रहमान ने यह भी कहा कि देश की जनता बेवकूफ नहीं है और देश के सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति से ऐसा व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। बता दें कि रहमान का यह बयान उस समय आया है जब राष्ट्रपति ने हाल ही में अंतरिम सरकार के पूर्व मुख्य सलाहकार मोहम्मद युनूस पर गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Netanyahu Indian Restaurant Story: नेतन्याहू ने सुनाया पहली डेट का किस्सा, कहा- भारत का मुझ पर निजी कर्ज है


अब समझिए क्या है पूरा मामला?
राष्ट्रपति शाहाबुद्दीन ने कुछ दिन पहले कहा था कि शेख हसीना को सत्ता से हटाए जाने के बाद बनी अंतरिम सरकार के दौरान उन्हें पद से हटाने की साजिश रची गई थी। उनका आरोप है कि उस समय देश में अस्थिरता पैदा करने और संवैधानिक संकट खड़ा करने की कोशिश हुई। बताते चले कि 5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया था और उन्हें देश छोड़कर जाना पड़ा था। इसके बाद देश में राजनीतिक उथल-पुथल तेज हो गई थी।

ये भी पढ़ें:- भारत इस्राइल की दोस्ती से सदमे में पाकिस्तान: हेक्सागॉन अलायंस से घबराया पड़ोसी देश, नेतन्याहू के खिलाफ पास किया प्रस्ताव

क्यों बढ़ा ये विवाद? ये भी समझिए
गौरतलब है कि राष्ट्रपति के हालिया बयान में उन्होंने मोहम्मद यूनुस पर असंवैधानिक तरीके से उन्हें हटाने की साजिश का आरोप लगाया। इसके बाद सियासी माहौल और गर्म हो गया। दूसरी ओर, पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी पार्टी अवामी लीग पहले भी यूनुस की अंतरिम सरकार पर आरोप लगाती रही है कि उसने कट्टरपंथी इस्लामी तत्वों को बढ़ावा दिया या उन्हें रोकने में नाकाम रही। ऐसे में अब शफीकुर रहमान के बयान से यह मामला और तूल पकड़ता दिख रहा है। दूसरी ओर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में बांग्लादेश की राजनीति में और बयानबाज़ी और टकराव देखने को मिल सकता है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed