फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladeshi PM Sheikh Hasina sends 2600 kg mangoes as gift to PM Narendra Modi

बांग्लादेश: प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पीएम मोदी को तोहफे में भेजे 2600 किलोग्राम आम, बताया 'मैत्री का प्रतीक'

Mon, 05 Jul 2021 11:12 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, ढाका
पीटीआई, ढाका Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 05 Jul 2021 11:12 PM IST
सार

‘ढाका ट्रिब्यून’ समाचार पत्र की खबर के अनुसार आम रंगपुर क्षेत्र में उगाये जाने वाले हरिभंगा किस्म के हैं। इस किस्म के आम आकार में गोल, रेशेदार और आमतौर पर 200 से 400 ग्राम वजन के होते हैं।

विज्ञापन
Bangladeshi PM Sheikh Hasina sends 2600 kg mangoes as gift to PM Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को हरिभंगा किस्म के 2,600 किलोग्राम आम उपहार में दिये हैं। ‘डेली स्टार’ अखबार की खबर के अनुसार एक ट्रक आमों के 260 कार्टन लेकर रविवार दोपहर जेसोर में बीनापोल बंदरगाह से बांग्लादेश-भारत सीमा के पार गया। बीनापोल कस्टम हाउस के उपायुक्त अनुपम चकमा के हवाले से खबर में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच ‘‘मैत्री के प्रतीक’’ के रूप में आमों को भेजा गया है।

विज्ञापन


‘ढाका ट्रिब्यून’ समाचार पत्र की खबर के अनुसार आम रंगपुर क्षेत्र में उगाये जाने वाले हरिभंगा किस्म के हैं। इस किस्म के आम आकार में गोल, रेशेदार और आमतौर पर 200 से 400 ग्राम वजन के होते हैं। समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश (यूएनबी) की खबर के अनुसार कोलकाता में बांग्लादेश के उप उच्चायोग के प्रथम सचिव (राजनीतिक) मोहम्मद समीउल कादर ने इन आमों को प्राप्त किया। ये आम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित अन्य राजनीतिक नेताओं के लिए भी हैं।
विज्ञापन


भारतीय उपमहाद्वीप की राजनीति में ‘‘मैंगो डिप्लोमेसी’’ एक परंपरा रही है। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जिया-उल-हक और परवेज मुशर्रफ उन व्यक्तियों में शामिल हैं जिन्होंने भारत सरकार को आम भेंट किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed