फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh violence continues young man beaten to death on extortion charges News In Hindi

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी: एक और हिंदू युवक के साथ बर्बरता, भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या

Thu, 25 Dec 2025 06:57 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 25 Dec 2025 06:57 PM IST
सार

बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले के पांगशा उपजिला में बुधवार रात एक हिंदू युवक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, मृतक अमृत मंडल उर्फ सम्राट पर जबरन वसूली का आरोप था। 

विज्ञापन
Bangladesh violence continues young man beaten to death on extortion charges News In Hindi
बांग्लादेश में हिंसा के बाद तनावपूर्ण माहौल (File Photo) - फोटो : एएनआई-पीटीआई

विस्तार

बांग्लादेश में जारी अशांति के बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले के पांगशा उपजिला में बुधवार रात एक और हिंदू युवक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, युवक पर जबरन वसूली का आरोप लगाया गया था। यह घटना रात करीब 11 बजे कलीमोहर यूनियन के होसेंदंगा गांव में हुई, जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। वहीं पांगशा सर्कल के सहायक पुलिस अधीक्षक देब्रत सरकार ने बताया कि मृतक की पहचान अमृत मंडल, उर्फ सम्राट, के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घटना के दौरान पुलिस ने सम्राट के एक साथी मोहम्मद सलीम को मौके से गिरफ्तार किया। सलीम के पास से पुलिस ने दो हथियार भी बरामद किए। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और सम्राट को गंभीर हालत में भीड़ से बचाया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Bangladesh: 'सत्ता में बैठे एक धड़े ने रची हत्या की साजिश', हादी के भाई ने यूनुस सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान हुई मौत
पुलिस ने बताया कि सम्राट के बिगड़ते हालात को देखते हए उसे तुरंत पांगशा उपजिला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान रात करीब 2 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सलीम के पास से एक पिस्टल और एक देसी बंदूक बरामद की और उसे हिरासत में ले लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजबाड़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।


ये भी पढ़ें:- Bangladesh: बांग्लादेश सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस हिंदू घरों के हमलावरों की जानकारी देने वालों को देगी इनाम

बांग्लादेश में अब-तक क्यों जारी है हिंसा?
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से बांग्लादेश में हिंसा बदस्तूर जारी है। ढाका से लेकर चटगांव तक भीड़ के प्रदर्शन और उससे जुड़ी हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। 12 दिसंबर को इंकलाब मंच के छात्र नेता उस्मान हादी को गोली मार दी गई थी। इसके बाद 18 दिसंबर को हादी का सिंगापुर में निधन हो गया और तब से लेकर अब तक बांग्लादेश में लगातार माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। इसके ठीक बाद चटगांव में एक हिंदू शख्स की लिंचिंग की घटना ने पूरी दुनिया को चौंका दिया।

अब बांग्लादेश के नए राजनीतिक दल नेशनल सिटीजन पार्टी (एनसीपी) के एक नेता पर भी हमला हुआ है। सोमवार को एनसीपी के मोहम्मद मुतालिब सिकदर को खुलना में गोली मार दी गई। इस हमले में सिकदर के सिर पर चोट आई है। बताया गया है कि उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed