फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh: Victims raise voice against large-scale sexual harassment incidents in Madrasas

बांग्लादेश: मदरसों में बड़े पैमाने पर यौन उत्पीड़न का शिकार हुए पीड़ितों ने सोशल मीडिया पर उठाई आवाज

Thu, 29 Aug 2019 01:31 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,ढाका Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 29 Aug 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh: Victims raise voice against large-scale sexual harassment incidents in Madrasas
प्रतीकात्मक तस्वीर

बांग्लादेश के मदरसों में शिक्षकों और वरिष्ठ छात्रों के हाथों यौन उत्पीड़न का शिकार हुए पूर्व छात्र सोशल मीडिया के माध्यम से आपबीती साझा कर रहे हैं और उस विषय पर अंतत: अपनी चुप्पी तोड़ रहे हैं जिस पर इस रूढीवादी देश में अकसर बात नहीं की जाती।

विज्ञापन


बांग्लादेश के मदरसों में बाल यौन उत्पीड़न की घटनाओं पर पहले बात ही नहीं होती थी, लेकिन अपने अध्यापक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली एक किशोरी की अप्रैल में जलाकर हत्या किए जाने की घटना के बाद लोग इस विषय पर बात करने के लिए आगे आने लगे हैं।
विज्ञापन


केवल जुलाई में ही मदरसों के कम से कम पांच शिक्षकों को उनके संरक्षण में रह रहे लड़कों और लड़कियों के दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने 11 वर्षीय एक अनाथ बच्चे के दुष्कर्म और उसका सिर धड़ से अलग करने के मामले में कई वरिष्ठ छात्रों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा ढाका के एक मौलवी और मदरसा शिक्षक पर 12 से 19 वर्ष तक के दर्जनों लड़कों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भयावह आरोप इस बात का सबूत है कि ग्रामीण और गरीब पृष्ठभूमि के जिन बच्चों को उनके माता-पिता अन्य स्कूलों की तुलना में किफायती शिक्षा होने के कारण मदरसों में भेजते हैं, वे किस प्रकार उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं।

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि उत्पीड़न की इन घटनाओं में जबरन चूमने से लेकर हिंसक दुष्कर्म तक शामिल हैं और ये घटनाएं बहुत बड़े पैमाने पर हैं।

‘बांग्लादेश शिशु अधिकार फोरम’ समूह के बाल अधिकार प्रमुख अब्दुस शाहिद ने कहा कि इस विषय की संवेदनशीलता के कारण ये अपराध कई वर्ष तक सामने नहीं आए। धार्मिक मुस्लिम लोग अपने बच्चों को मदरसों में भेजते हैं, लेकिन वे इन अपराधों के बारे में नहीं बोलते क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे इन अहम धार्मिक संस्थानों को नुकसान होगा।

राजधानी ढाका के तीन मदरसों में पढ़ चुके होजैफा अल ममदूह ने बताया कि ये घटनाएं मदरसों में इतनी व्यापक हैं कि वहां पढ़ने वाला हर छात्र इनके बारे में जानता है। उन्होंने कहा कि मैं मदरसों में पढ़ाने वाले कई शिक्षकों को जानता हूं जो बच्चों के यौन उत्पीड़न को महिलाओं की रजामंदी से विवाहेतर यौन संबंधों से कम बड़ा अपराध मानते है।

ममदूह ने जुलाई में फेसबुक पोस्ट के माध्यम से बताया था कि मदरसों में स्वयं वह और अन्य छात्र किस प्रकार उत्पीड़न का शिकार हुए। इन पोस्ट के कारण उन्हें कई धमकियां मिलीं लेकिन इसने अन्य पीड़ितों को भी आगे आने के लिए प्रेरित किया। 


एक नारीवादी वेबसाइट पर अपनी कहानी प्रकाशित कराने वाले मोस्ताकिम्बिल्लाह मासूम ने कहा कि वह जब सात साल के थे, तब उनका पहली बार दुष्कर्म एक वरिष्ठ छात्र ने किया। इसके अलावा एक शिक्षक ने भी उनका दुष्कर्म किया और वह इन दिल दहला देने वाली घटनाओं से अभी तक उबर नहीं पाए है। 

हालांकि मदरसा शिक्षकों ने इन आरोपों का पुरजोर खंडन किया है और उन्हें दुष्प्रचार करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed