{"_id":"6393872b86bffd7c4e2536d0","slug":"bangladesh-two-leaders-of-opposition-bnp-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश : विपक्षी दल बीएनपी के दो नेता गिरफ्तार, पार्टी ने जताया चुनाव धांधली का संदेह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश : विपक्षी दल बीएनपी के दो नेता गिरफ्तार, पार्टी ने जताया चुनाव धांधली का संदेह
Sat, 10 Dec 2022 12:36 AM IST
Amit Mandal
एजेंसी, ढाका।
एजेंसी, ढाका।
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 10 Dec 2022 12:36 AM IST
सार
पार्टी ने संदेह व्यक्त किया है कि हसीना प्रशासन 2024 के आम चुनाव में धांधली कर सकता है। बता दें, पूर्व पीएम खालिदा जिया की पार्टी (बीएनपी) सरकार विरोधी अभियान चला रही है।
विज्ञापन
बांग्लादेश
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर राजधानी में एक विशाल रैली के आयोजन से एक दिन पहले पुलिस ने मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के दो शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर और स्थायी समिति के सदस्य मिर्जा अब्बास को अलग-अलग जगह से जासूसी शाखा के कर्मियों ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
उत्तरा थाने के प्रभारी जहीरुल इस्लाम ने बताया, जासूसी शाखा कर्मियों ने तड़के करीब तीन बजे मिर्जा आलमगीर को उनके उत्तरा इलाके स्थित आवास से गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ कुछ मामले लंबित हैं। उन्हें कानूनी कार्रवाई पूरी करने के लिए हिरासत में लिया गया। इस बीच, बीएनपी के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने पार्टी की स्थायी समिति के सदस्य और ढाका के पूर्व महापौर अब्बास को तड़के राजधानी के शाहजहांपुर इलाके से गिरफ्तार किया। पार्टी ने संदेह व्यक्त किया है कि हसीना प्रशासन 2024 के आम चुनाव में धांधली कर सकता है। बता दें, पूर्व पीएम खालिदा जिया की पार्टी (बीएनपी) सरकार विरोधी अभियान चला रही है।
विज्ञापन