फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   bangladesh-rules-out-tarique-rahman-india-visit-brics-summit-tells-reason

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: दिल्ली नहीं आएंगे पीएम तारिक रहमान, बांग्लादेश ने भारत के निमंत्रण पर बनाया क्या बहाना?

Thu, 10 Sep 2026 05:53 PM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, ढाका
पीटीआई, ढाका Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Thu, 10 Sep 2026 05:53 PM IST
सार

बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान के इस सप्ताह भारत आने की संभावना से इनकार किया है। बांग्लादेश ने कहा कि रहमान की पहली भारत यात्रा बहुपक्षीय आयोजन के बजाय द्विपक्षीय होनी चाहिए। ढाका अनुकूल माहौल बनने पर ऐसे दौरे की तैयारी कर रहा है। दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता जारी रहने की बात भी कही गई।

विज्ञापन
bangladesh-rules-out-tarique-rahman-india-visit-brics-summit-tells-reason
रहमान की भारत यात्रा पर ढाका ने साफ किया रुख - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बांग्लादेश ने गुरुवार को प्रधानमंत्री तारिक रहमान के इस सप्ताह भारत दौरे की संभावना को खारिज कर दिया। बांग्लादेश ने कहा कि रहमान को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री के तौर पर आमंत्रित नहीं किया गया है, बल्कि निमंत्रण सात देशों वाले बिम्सटेक के अध्यक्ष के रूप में दिया गया है।
विज्ञापन


ब्रिक्स का वर्तमान अध्यक्ष होने के नाते भारत 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में समूह के 18वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इसमें सदस्य और साझेदार देशों के नेताओं के साथ-साथ आउटरीच के लिए आमंत्रित देशों के नेता भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आने को लेकर बनाया क्या बहाना?
विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने पत्रकारों से कहा कि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए उचित तरीके से आमंत्रित नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि रहमान को प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं, बल्कि सात देशों वाले दक्षिण और पूर्व एशियाई संगठन बिम्सटेक के अध्यक्ष के रूप में निमंत्रण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि क्या रहमान शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे, तो कबीर ने कहा, 'हम कैसे जाएं? क्या बांग्लादेश सरकार की ओर से किसी को आमंत्रित किया गया है? हमारे प्रधानमंत्री को आमंत्रित नहीं किया गया। आपको किसने बताया कि हमारे प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया गया है?'

भारत ने बिम्सटेक अध्यक्ष के रूप में दिया रहमान को निमंत्रण
भारत ने बिम्सटेक के अध्यक्ष के रूप में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रहमान को निमंत्रण दिया है। इसके अलावा फरवरी से ही दोनों देशों के बीच अलग द्विपक्षीय दौरे का निमंत्रण भी मौजूद है।

ब्रिक्स में कौन-कौन से देश शामिल?
  • ब्रिक्स में शुरुआत में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल थे। 2024 में मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब को समूह में शामिल किया गया।
  • 2025 में इंडोनेशिया भी इसमें शामिल हुआ। पिछले साल बेलारूस, बोलीविया, कजाकिस्तान, क्यूबा, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम ब्रिक्स के साझेदार देश बने।

बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने मामले पर दी क्या सफाई?
कबीर ने कहा कि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री की पहली भारत यात्रा बहुपक्षीय नहीं हो सकती। उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'हम द्विपक्षीय दौरों और बातचीत को अधिक महत्व दे रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'जब माहौल अनुकूल होगा और आपसी सम्मान बना रहेगा, तब द्विपक्षीय दौरे होंगे। जल्दबाजी करने की कोई जरूरत नहीं है।' उन्होंने बताया कि बांग्लादेश अनुकूल समय आने पर भारत के साथ द्विपक्षीय दौरे की व्यवस्था करने पर काम कर रहा है।

कबीर ने कहा कि ढाका अपने राष्ट्रीय हित से जुड़े हर मामले को गंभीरता और प्रभावी तरीके से देखेगा। गंगा जल बंटवारे की 30 साल पुरानी संधि की अवधि खत्म होने के करीब आने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'जहां भी हमारा राष्ट्रीय हित जुड़ा है, हम पूरी गंभीरता और दक्षता के साथ काम करेंगे।'

बांग्लादेश ने उठाया गंगा जल संधि का मुद्दा
भारत और बांग्लादेश के बीच 1996 में गंगा जल संधि हुई थी। इसका उद्देश्य नदी के पानी को सूखे मौसम में साझा करने की व्यवस्था तय करना था। यह संधि दिसंबर में समाप्त होने वाली है। बांग्लादेश और भारत के बीच व्यापार की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर कबीर ने कहा कि द्विपक्षीय बातचीत सकारात्मक रूप से जारी है। हालांकि, उन्होंने कहा कि फिलहाल घोषणा के लिए कोई 'नई जानकारी उपलब्ध नहीं है।'


भारत ने 17 फरवरी को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को बांग्लादेश भेजा था। वह 12 फरवरी को हुए आम चुनाव के बाद रहमान की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। बिरला भारतीय प्रधानमंत्री का पत्र भी लेकर गए थे। इसमें भारतीय प्रधानमंत्री ने अपने बांग्लादेशी समकक्ष को बधाई दी थी और उन्हें पत्नी तथा इकलौती बेटी के साथ भारत आने का निमंत्रण दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed