फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh: profit of banks in the foreign exchange business increased by 400 percent

Bangladesh: बांग्लादेश में बिगड़ते आर्थिक हालत के बीच कॉमर्शियल बैंकों की हो गई है चांदी

Mon, 01 Aug 2022 04:33 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 01 Aug 2022 04:33 PM IST
सार

Bangladesh: बांग्लादेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष जसीमुद्दीन ने दावा किया है कि बैंक हर डॉलर की बिक्री पर दस टका का मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने कहा- ‘बैंकों को कारोबार करने का लाइसेंस दिया गया है। ये लाइसेंस उन्हें हर डॉलर पर ऊंचा मुनाफा कमाने के लिए नहीं दिया गया है।’

विज्ञापन
Bangladesh: profit of banks in the foreign exchange business increased by 400 percent
Bangladesh: बांग्लादेश बैंक - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

जिस समय बांग्लादेश घटते विदेशी मुद्रा भंडार और विनिमय दर में डॉलर के मुकाबले कमजोर होती अपनी मुद्रा (टका) के संकट से जूझ रहा है, देश के कुछ बैंकों ने खूब मुनाफा कूटा है। डॉलर की महंगाई उनके लिए वरदान बन कर आई। जानकारों के मुताबिक इन बैंकों का रुख भी टका के कमजोर होने की एक वजह रहा है, जिससे देश में मुद्रास्फीति दर बढ़ी है।

विज्ञापन

 

साल की पहली छमाही (जनवरी से जून) में विदेशी विनिमय संबंधी कारोबार में बैंकों का मुनाफा 400 फीसदी तक बढ़ा। जबकि शेयर बाजार और ब्याज जैसे स्रोतों से उनकी आमदनी घटी। विशेषज्ञों के मुताबिक बैंकों के इस मुनाफे का नतीजा देश में तेजी से महंगाई बढ़ने के रूप में सामने आया है। बैंक आयातकों से ऊंचा शुल्क वसूल रहे हैं, जिसका असर देसी बाजार में चीजों के महंगा होने के रूप में सामने आया है।

विज्ञापन

 

 

बांग्लादेश के अखबार द बिजनेस स्टैंडर्ड में छपी एक खास रिपोर्ट के मुताबिक विदेशी विनिमय कारोबार में ऊंचा मुनाफा होने के कारण कई बैंक जनवरी से जून की अवधि में फायदे में नजर आए। इस रिपोर्ट के मुताबिक विनिमय कारोबार में ब्राक बैंक ने 425 फीसदी का मुनाफा दर्ज किया। इससे जनवरी से जून तक बैंक की आमदनी 93 करोड़ टका तक पहुंच गई। जबकि पिछले साल इसी अवधि में बैंक की आमदनी सिर्फ 17 करोड़ टका रही थी। इसी तरह डच-बांग्ला बैंक की विनिमय कारोबार से आमदनी 400 फीसदी बढ़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विशेषज्ञों के मुताबिक डॉलर का भाव बढ़ने से बैंकों के मुनाफे में इजाफा हुआ है। इसके बावजूद ज्यादातर बैंकों के कुल मुनाफे में उतनी बढ़ोतरी नहीं दिखी है, क्योंकि सरकार ने ब्याज दर पर सीमा लगा रखी है। साथ ही शेयर बाजारों में गिरावट का असर बैंकों के शेयर भाव पर भी पड़ा है। इसके बावजूद विनिमय कारोबार को जिस तरह बैंकों ने मुनाफा कमाने का जरिया बना लिया है, उसकी देश में कड़ी आलोचना हो रही है।

 

 

बांग्लादेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष जसीमुद्दीन ने दावा किया है कि बैंक हर डॉलर की बिक्री पर दस टका का मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने कहा- ‘बैंकों को कारोबार करने का लाइसेंस दिया गया है। ये लाइसेंस उन्हें हर डॉलर पर ऊंचा मुनाफा कमाने के लिए नहीं दिया गया है।’
 

 

बांग्लादेश के सेंट्रल बैंक- बांग्लादेश बैंक के गवर्नर अब्दुर रऊफ तालुकदार ने भी कॉमर्शियल बैंकों के इस नजरिए की आलोचना की है। उन्होंने कहा है- ‘हम इस बात को स्वीकार नहीं कर सकते कि बैंक सेंट्रल बैंक से 94 टका में एक डॉलर खरीद कर उसे 105 से 110 टका पर दूसरों को बेचें।’ तालुकदार ने दावा किया कि डॉलर कारोबार में बढ़े मुनाफे को देकते हुए अब कई शेयर कारोबारी भी डॉलर खरीद-बिक्री के धंधे में उतर आए हैं।

 

लेकिन कॉमर्शियल बैंकों के अधिकारियों खंडन किया है कि वे किसी अनुचित काम में शामिल हैं। ब्राक बैंक के प्रबंध निदेशक सलीम आर एफ हुसैन ने कहा- अगर हम मुनाफाखोरी में शामिल होते, तो यह अवश्य ही बांग्लादेश बैंक की नजर में आया होता। उन्होंने कहा कि जब मुद्रा बाजार अस्थिर हो, तो बैंकों को ज्यादा मुनाफा होना सामान्य बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed