फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh President Shahabuddin orders release of Opposition leader Khaleda Zia during nation unrest

Bangladesh Unrest: बांग्लादेश के राष्ट्रपति का बड़ा फैसला, विपक्षी नेता खालिदा जिया को रिहा करने का दिया आदेश

Mon, 05 Aug 2024 11:32 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 05 Aug 2024 11:32 PM IST
सार

Bangladesh Unrest: बांग्लादेश पिछले दो महीने से हिंसाग्रस्त होने के बाद अब राजनीतिक संकट से जूझ रहा है। मौजूदा प्रधानमंत्री के इस्तीफे और देश छोड़कर जाने के बाद राष्ट्रपति ने बड़ा फैसला लेते हुए विपक्षी नेता खालिदा जिया को रिहा करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
Bangladesh President Shahabuddin orders release of Opposition leader Khaleda Zia during nation unrest
बांग्लादेश के राष्ट्रपति का बड़ा फैसला, विपक्षी नेता खालिदा जिया रिहा - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश में हिंसा के बाद से जो खबरें आई, उसने सभी को हैरान करके रखा दिया है। पहले तो देश की प्रधानमंत्री रहीं शेख हसीना के अचानक देश छोड़ने की खबर सामने आई, इसके बाद सेना प्रमुख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की घोषणा भी की। इन सबके बीच देश में प्रदर्शनकारियों की तरफ से आगजनी, हिंसा और तोड़-फोड़ का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने खालिदा जिया को रिहा करने का दिया आदेश
वहीं देश में प्रधानमंत्री का पद खाली और राजनीतिक संकट को देखते हुए देश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने विपक्षी नेता खालिदा जिया को रिहा करने का आदेश दे दिया है। बता दें कि खालिदा जिया विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख हैं और वे 1991-96 और 2001-06 के दौरान दो बार देश की प्रधानमंत्री भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन


क्या सत्ता में होगी खालिदा जिया की वापसी?
अब ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की प्रमुख खालिदा जिया की सत्ता में वापसी हो सकती है। बता दें कि खालिदा जिया की बीएनपी को बांग्लादेश की कट्टरपंथी पार्टी मानी जानी वाली बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी का भी समर्थन हासिल है। जिसे हाल ही में शेख हसीना सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया था। इसके साथ बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी की छात्र शाखा बांग्लादेश इस्लामी छात्र शिबिर पर हसीना सरकार ने आतंकवाद विरोधी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए प्रतिबंध लगाया था। सरकार ने कट्टरपंथी पार्टी की तरफ से सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा होने का हवाला देते हुए प्रतिबंध लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना ने अंतरिम सरकार बनाने की कही थी बात
इससे पहले शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद सेना प्रमुख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सेना प्रमुख ने कहा कि हिंसा से देश को नुकसान हुआ है। हालांकि, सेना देश के हालात को पूरी तरह संभाल लेगी। सेना ने देश में अंतरिम सरकार के गठन के साथ शांति स्थापित करने की भी बात कही। वहीं प्रदर्शनकारियों से कानून अपने हाथ में न लेने की अपील भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed