{"_id":"65a67ebad8ad577b720609f3","slug":"bangladesh-pm-hasina-says-election-ensured-democracy-and-people-s-right-to-vote-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: आम चुनाव में अवामी लीग की जीत को पीएम हसीना ने बताया बांग्लादेश की जीत, बीएनपी पर किया कटाक्ष","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: आम चुनाव में अवामी लीग की जीत को पीएम हसीना ने बताया बांग्लादेश की जीत, बीएनपी पर किया कटाक्ष
Tue, 16 Jan 2024 07:10 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 16 Jan 2024 07:10 PM IST
सार
बांग्लादेश आम चुनाव में अवामी लीग की शानदार जीत के साथ शेख हसीना लगातार पांचवी बार प्रधानमंत्री बनीं। इसी के साथ उन्होंने इस जीत को लोकतंत्र और विकास की जीत बताया है।
विज्ञापन
बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आम चुनाव में अवामी लीग पार्टी की जीत को बांग्लादेश की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत बांग्लादेश और उसके लोगों के साथ लोकतंत्र और विकास की भी जीत है। हसीना के नेतृत्व में अवामी लीग ने सात जनवरी को हुए चुनाव में शानदार जीत हासिल की थी।
जीत की बधाई देने पहुंचे पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपने दफ्तर में संबोधित करते हुए शेख हसीना ने कहा, 'अवामी लीग की यह जीत बांग्लादेश की जीत थी। यहां के लोगों की जीत थी, लोकतंत्र और विकास की जीत थी। हमने लोगों को संवैधानिक अधिकारी सुनिश्चित किया है।'
बीएनपी पर किया कटाक्ष
शेख हसीना ने इस चुनाव में भाग नहीं लेने के लिए बांग्लादेश नेशनल पार्टी (बीएनपी) पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा, '2008 के चुनाव में 20 पार्टियों के साथ गठबंधन में बीएनपी ने 30 सीटें जीती थी। वहीं अवामी लीग ने 233 सीटें अपने नाम की थी। यह चुनाव निष्पक्ष कार्यवाहक सरकार के अंतर्गत हुआ था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, '2008 में बहुत लोगों को ऐसा लगता था कि बीएनपी, अवामी लीग के बराबर है। लेकिन यह 2008 के चुनाव में गलत साबित हुआ। बीएनपी चुनाव कराना ही नहीं चाहती थी। उन्होंने आगजनी कर लोगों को मार डाला। चुनाव को रद्द करने के लिए ट्रेनों में आग लगा दी।'
शेख हसीना ने आगे कहा कि बीएनपी जितना आगजनी करेगी, लोग उन्हें उतना ही अस्वीकार करेंगे। उन्हें मालूम है कि लोग उन्हें अस्वीकार कर रहे हैं। इसी वजह से वे चुनाव में भाग लेना नहीं चाहते हैं। बीएनपी पर आरोप लगाते हुए हसीना ने कहा कि वे (बीएनपी) चुनाव को खराब करना चाहते थे और सत्ता में बने रहने के लिए अवैध रास्ता तलाश रहे थे।