फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh PM Hasina offers Chittagong Port for use by India as Jaishankar calls on her

मजबूत संबंध: जयशंकर पहुंचे बांग्लादेश, पीएम शेख हसीना ने चटगांव बंदरगाह पर लिया बड़ा फैसला 

Thu, 28 Apr 2022 10:08 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: Amit Mandal Updated Thu, 28 Apr 2022 10:08 PM IST
सार

प्रधानमंत्री हसीना की जयशंकर के साथ आधे घंटे से अधिक लंबी बैठक के दौरान कई द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Bangladesh PM Hasina offers Chittagong Port for use by India as Jaishankar calls on her
एस जयशंकर ने की शेख हसीना से मुलाकात - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की। शेख हसीना ने पड़ोसियों के आपसी संपर्क के महत्व को रेखांकित किया और अपने देश के मुख्य बंदरगाह चटगांव बंदरगाह को भारत के उपयोग के लिए सौंपने की पेशकश की जिससे पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम और त्रिपुरा को फायदा होगा। संक्षिप्त आधिकारिक यात्रा पर गुरुवार को यहां पहुंचे जयशंकर ने शेख हसीना को पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से नई दिल्ली आने का निमंत्रण दिया। जयशंकर ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री शेख हसीना को उनके गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्यक्तिगत बधाई दी। दोनों नेताओं के मार्गदर्शन में हमारे द्विपक्षीय संबंध मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन


शेख हसीना ने कनेक्टिविटी को बढ़ाने पर दिया जोर 
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री हसीना ने कहा कि दोनों देशों को कनेक्टिविटी को और बढ़ाना होगा। उनके प्रेस सचिव एहसानुल करीम ने पीटीआई को बताया कि पीएम हसीना ने जयशंकर से कहा कि आपसी लाभ के लिए कनेक्टिविटी बढ़ाने की जरूरत है, जबकि इससे बांग्लादेश के दक्षिणपूर्वी चटगांव बंदरगाह का उपयोग करने में भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र को विशेष रूप से फायदा होगा। उन्होंने कहा कि यदि संपर्क बढ़ाया जाता है तो भारत के पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम और त्रिपुरा को चट्टोग्राम में बंदरगाह तक पहुंच प्राप्त हो सकती है।
विज्ञापन


बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि बांग्लादेश और भारत के बीच सीमा पार मार्गों को फिर से शुरू करने के लिए पहल की गई थी, जिन्हें 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान रोक दिया गया था जब बांग्लादेश पाकिस्तान का हिस्सा था। करीम ने कहा कि प्रधानमंत्री हसीना की जयशंकर के साथ आधे घंटे से अधिक लंबी बैठक के दौरान कई द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। जयशंकर ने बाद में अपने बांग्लादेशी समकक्ष एके अब्दुल मोमेन के साथ सकारात्मक चर्चा की और फिर संयुक्त रूप से मीडिया को जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश और भारत के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा
उन्होंने ट्वीट किया, हम इस बात पर सहमत हुए कि हमारी करीबी पड़ोसी साझेदारी तेजी से आगे बढ़ रही है। हमारा साझा प्रयास इसे आगे ले जाना होगा। संयुक्त सलाहकार आयोग के लिए उनकी मेजबानी को लेकर आशान्वित हूं। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों मंत्रियों ने बांग्लादेश और भारत के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने बांग्लादेश-भारत सहयोग के बारे में संतोष व्यक्त किया, द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने का संकल्प लिया, और समग्र रूप से सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए क्षेत्रीय स्थिरता पर जोर दिया। 


जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री हसीना के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी सुविधा के मुताबिक भारत आने का निमंत्रण दिया। करीम ने कहा, मैंने बताया कि हम उनकी (शेख हसीना) सुविधानुसार भारत की यात्रा के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों से संबंधित कई मुद्दों पर बातचीत हुई। बैठक के दौरान करीम ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने देशों के बीच मौजूदा द्विपक्षीय संबंधों की वर्तमान स्थिति पर खुशी जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed