फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh: Oposition demands next election organise under a neutral government

बांग्लादेश: विपक्ष ने ‘गोलपोस्ट’ बदला, चुनाव के समय तटस्थ सरकार की मांग

Fri, 21 Jan 2022 03:47 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 21 Jan 2022 03:47 PM IST
सार

बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने पिछले महीने अगले निर्वाचन आयोग के गठन पर सहमति बनाने के लिए तभी दलों से बातचीत शुरू की थी। लेकिन बीएनपी और कई वामपंथी दलों ने इस वार्ता में भाग लेने से इनकार कर दिया था...

विज्ञापन
Bangladesh: Oposition demands next election organise under a neutral government
बांग्लादेश निर्वाचन आयोग - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

बांग्लादेश में अगले निर्वाचन आयोग के गठन को लेकर चल रहा सियासी विवाद अब अगला चुनाव तटस्थ सरकार के तहत कराने की मांग में तब्दील हो रहा है। बांग्लादेश में चुनावों के दौरान तटस्थ सरकार बनाने की मांग पुरानी रही है। पहले भी आम चुनाव तटस्थ सरकार की देखरेख में हो चुके हैं। लेकिन 2009 में सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजेद की सरकार ने तटस्थ सरकार के गठन चलन खत्म कर दिया था।

विज्ञापन


अब प्रमुख विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने कहा है कि अगले निर्वाचन आयोग में कौन शामिल होता है, इसे लेकर वह चिंतित नहीं है। बल्कि उसका मुख्य ध्यान इस बात पर है कि अगला आम चुनाव तटस्थ सरकार के अधीन कराया जाए। पार्टी की स्थायी समिति के सदस्य ज्ञानेश्वर चंद्र रॉय ने कहा- ‘हमारी मांग चुनाव के वक्त तटस्थ सरकार के गठन की है, न कि चुनाव आयोग के गठन की।’

विज्ञापन

राष्ट्रपति ने की थी सहमति बनाने की शुरुआत

बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने पिछले महीने अगले निर्वाचन आयोग के गठन पर सहमति बनाने के लिए तभी दलों से बातचीत शुरू की थी। लेकिन बीएनपी और कई वामपंथी दलों ने इस वार्ता में भाग लेने से इनकार कर दिया। तब बीएनपी और वामपंथी दलों ने मांग की थी कि निर्वाचन आयोग का गठन करने के लिए संवैधानिक प्रावधानों के तहत एक स्पष्ट कानून पारित कराया जाए। लेकिन अब लगता है कि बीएनपी ने अपनी मांग बदल दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञानेश्वर चंद्र रॉय ने कहा कि 2001 में राष्ट्रीय चुनाव शेख हसीना सरकार की तरफ से नियुक्त तटस्थ सरकार के तहत कराए गए थे। उस चुनाव में बीएनपी ने 193 सीटें जीतीं। उन्होंने कहा- ‘निर्वाचन आयोग का गठन हमारा सिरदर्द नहीं है। न ही आयोग के गठन के लिए तैयार किए गए कानून का ड्राफ्ट हमारी चिंता है।’ उन्होंने कहा- ‘प्रस्तावित कानून के ड्राफ्ट में कहा गया है कि ऐसा कोई व्यक्ति निर्वाचन आयोग का सदस्य नहीं बन सकेगा, जिसके पास सरकारी, अर्ध-सरकारी, या न्यायपालिका में काम करने का कम से कम 20 साल का तजुर्बा ना हो। इसका अर्थ यह हुआ कि सरकारी अधिकारियों के अलावा और किसी की आयोग में नियुक्ति नहीं होगी। जबकि सरकारी अधिकारी शेख हसीना के कर्मचारी हैं।’

सर्च कमेटी का होगा गठन

निर्वाचन आयोग के गठन संबंधी कानून के मसविदा को बीते सोमवार को सरकार ने मंजूरी दी थी। इसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त और दूसरे निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया शामिल की गई है। मसविदे के मुताबिक राष्ट्रपति की मंजूरी से एक सर्च कमेटी का गठन होगा। वह कमेटी मुख्य निर्वाचन आयुक्त और दूसरे आयुक्तों के लिए नाम राष्ट्रपति को भेजेगी। उसके आधार पर राष्ट्रपति नियुक्ति करेंगे।



मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि इस कानून का मसविदा तब जारी हुआ है, जब मौजूदा चुनाव आयोग के पांच साल का कार्यकाल खत्म होने में एक महीना ही बचा है। विपक्ष पहले से ऐसे कानून की मांग कर रहा था। लेकिन तब सरकार ने बातचीत की प्रक्रिया से नए आयुक्तों के नाम पर सहमति बनाने की कोशिश की। अब उसने कानून बनाने का इरादा दिखाया है। लेकिन अब बीएनपी अपनी मांग बदलती दिख रही है। इससे देश में इस मुद्दे पर राजनीतिक टकराव कायम रहने का अंदेशा बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed