फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Home Minister Asaduzzaman Khan said sufficient expertise to carry out probe into building explosion

Bangladesh: इमारत में विस्फोट को लेकर गृहमंत्री का बड़ा बयान, कहा- जांच के लिए देश के पास पर्याप्त विशेषज्ञता

Wed, 08 Mar 2023 04:55 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, ढाका
पीटीआई, ढाका Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 08 Mar 2023 04:55 PM IST
सार

इमारत में भीषण विस्फोट में अब तक 18 लोगों को मौत की पुष्टि हो गई है। 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को ओल्ड ढाका के भीड़भाड़ वाले गुलिस्तान इलाके में सात मंजिला इमारत में भूकंप जैसा विस्फोट हुआ, जिसमें 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Bangladesh Home Minister Asaduzzaman Khan said sufficient expertise to carry out probe into building explosion
Bangladesh Blast - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मंगलवार को हुए एक सात मंजिला इमारत में भीषण विस्फोट को लेकर अब जांच की मांग उठने लगी है। इसको लेकर बांग्लादेश के गृहमंत्री असदुज्जमां खान ने बुधवार को कहा कि शक्तिशाली विस्फोट की जांच करने के लिए देश के पास पर्याप्त विशेषज्ञता है। 

विज्ञापन


इमारत में भीषण विस्फोट में अब तक 21 लोगों को मौत की पुष्टि हो गई है। 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को ओल्ड ढाका के भीड़भाड़ वाले गुलिस्तान इलाके में सात मंजिला इमारत में भूकंप जैसा विस्फोट हुआ, जिसमें 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


इस बीच विस्फोट के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ढाका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट महबूब अहमद ने इमारत के मालिक वाहिदुर रहमान, उसके भाई मतिउर रहमान और व्यवसायी मोतालेब मिंटू को दो-दो दिन की रिमांड पर भेज दिया। विस्फोट के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि इमारत के अंदर अवैध रूप से रखे रसायन की वजह से विस्फोट हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को विस्फोट स्थल का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए असदुज्जमां खान ने कहा कि बम निरोधक इकाइयों के सदस्य और पुलिस, सेना और दमकल सेवा के कर्मी घटना की जांच करेंगे। लेकिन अगर देश के विशेषज्ञ (जांच करने में) नाकाम रहते हैं तो हम विदेशी विशेषज्ञों से मदद मांगेंगे। हालांकि देश के पास पर्याप्त विशेषज्ञता है। 

गृहमंत्री असदुज्जमां खान ने बुधवार को कहा कि जांच निष्पक्ष होनी चाहिए। जांच के पक्षपाती होने का कोई कारण नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि जांच से जुड़ी हर बात सार्वजनिक की जाएगी। अस्पताल के अधिकारियों ने मंगलवार को 17 लोगों की मौत की पुष्टि की थी, जबकि एक और पीड़ित ने रात में दम तोड़ दिया, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई थी। अधिकारियों ने कहा कि घायल लोगों की संख्या 150 से अधिक होने का अनुमान है।


विस्फोट के कारणों की जांच के लिए अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा (संचालन और रखरखाव) के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल मोहम्मद ताजुल इस्लाम चौधरी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच निकाय का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed