फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh:Hindu Businessman Hacked To Death three Days Before Polls

Bangladesh: बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले हिंदू कारोबारी की हत्या, दुकान के अंदर खून से लथपथ मिला शव

Tue, 10 Feb 2026 04:42 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 10 Feb 2026 04:42 PM IST
सार

Bangladesh: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब संसदीय चुनावों से पहले एक और हिंदू व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। पढ़ें रिपोर्ट-

विज्ञापन
Bangladesh:Hindu Businessman Hacked To Death three Days Before Polls
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेश में एक और हिंदू व्यापारी की हत्या की गई। सोमवार की रात यह घटना ऐसे समय में हुई, जब दो दिन बाद ही इस दक्षिण एशियाई देश में आम चुनाव के लिए मतदान होना है। 
विज्ञापन


घटना मेमेनसिंह जिले में हुई है। इसी जिले में पहले भी दीपू चंद्र दास नाम के एक हिंदू व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई थी। भीड़ ने उसे जीवित जला दिया था। 
विज्ञापन


मृतक कौन है?
अभी जिनकी हत्या की गई है, उनकी पहचान सुसेन चंद्र सरकार (62 वर्षीय) के रूप में हुई है। वह धान के व्यापारी थे और डाकिनकांडा गांव में रहते थे। उनकी दुकान 'भाई भाई एंटरप्राइज' बोगर बाजार के चौराहे पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पश्चिमी अमेरिका में बर्फबारी में रिकॉर्ड कमी, पानी की कमी और जंगल की आग जैसी समस्याओं ने बढ़ाई चिंता


पुलिस ने मामले पर क्या कहा?
  • पुलिस के अनुसार, हत्या रात 11 बजे हुई। अज्ञात हमलावरों ने सुसेन चंद्र सरकार पर तेज हथियार से हमला किया। फिर उन्हें दुकान के अंदर छोड़ शटर बंद कर दिए।
  • पुलिस ने कहा कि परिवार के लोग जब उन्हें ढूंढने गए, तो दुकान के अंदर खून से लथपथ हालत में मिले।
चुनाव के पहले अल्पसंख्यक बने निशाना
अल्पसंख्यक अधिकार संगठनों का कहना है कि चुनाव से पहले ऐसी घटनाएं बढ़ जाती हैं। बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद के मुताबिक, सिर्फ दिसंबर 2025 में सांप्रदायिक हिंसा की 51 घटनाएं दर्ज की गई हैं जिनमें हत्या, मारपीट, आगजनी जैसे अपराध शामिल हैं।

-17 हिंदुओं की हत्याएं हुईं दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच
8% है बांग्लादेश में हिंदुओं की कुल आबादी (2022 की जनगणना)

बड़ी घटनाएं
7 दिसंबर 2025: जोगेश चंद्र राय व उनकी पत्नी की गला काटकर हत्या
18 दिसंबर 2025: दीपू चंद्र दास को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
23 जनवरी 2026: चंचल चंद्र भौमिक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed