{"_id":"6758e9761552da656201ff97","slug":"bangladesh-hindu-atrocities-bma-appeal-united-nations-to-intervene-and-not-to-ignore-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: हिंदुओं का उत्पीड़न रोकने को दखल दे UN, BMA ने कहा- अल्पसंख्यकों की पीड़ा को नहीं कर सकते नजरअंदाज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: हिंदुओं का उत्पीड़न रोकने को दखल दे UN, BMA ने कहा- अल्पसंख्यकों की पीड़ा को नहीं कर सकते नजरअंदाज
Wed, 11 Dec 2024 06:53 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 11 Dec 2024 06:53 AM IST
सार
बांग्लादेशी अल्पसंख्यक गठबंधन (बीएमए) में शामिल केयर्स ग्लोबल की ऋचा गौतम ने कहा, हिंदुओं व बौद्धों का उत्पीड़न महज शासन की उदासीनता का मामला नहीं है। यह मानवता की अंतरात्मा व उसके उदासीन प्रयासों पर एक धब्बा है। अल्पसंख्यकों की पीड़ा नजरअंदाज नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
अमेरिका और यूरोप के विभिन्न हिंदू समूहों से मिलकर बने बांग्लादेशी अल्पसंख्यक गठबंधन ने संयुक्त राष्ट्र से बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
बांग्लादेशी अल्पसंख्यक गठबंधन (बीएमए) में शामिल केयर्स ग्लोबल की ऋचा गौतम ने कहा, हिंदुओं व बौद्धों का उत्पीड़न महज शासन की उदासीनता का मामला नहीं है। यह मानवता की अंतरात्मा व उसके उदासीन प्रयासों पर एक धब्बा है। अल्पसंख्यकों की पीड़ा नजरअंदाज नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस से संसद तक मार्च
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के विरोध में बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकियों ने व्हाइट हाउस (राष्ट्रपति आवास) से लेकर संसद भवन तक मार्च निकाला। इस दौरान भारतीय मूल के लोगों ने नारेबाजी की और अमेरिकी प्रशासन से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन व नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप से आग्रह किया कि वे बांग्लादेश की नई सरकार से हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाने को कहें।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन