फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh high commissioner announces direct flights with Pakistan World News In Hindi

पड़ोसी मुल्कों पर नजर: पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू, द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर भी जोर

Sun, 26 Jan 2025 01:33 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 26 Jan 2025 01:33 PM IST
सार

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच के संबंधों में नजदीकियां लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस रिश्ते में और मजबूती के लिए बांग्लादेशी राजदूत ने दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवा की योजना का एलान किया है, जिससे दोनों देशों में यात्रा और संपर्क आसान हो सके।

विज्ञापन
Bangladesh high commissioner announces direct flights with Pakistan World News In Hindi
मोहम्मद यूनुस और शहबाज शरीफ (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान और बांग्लादेश में इन दिनों नजदिकियां कुछ ज्यादा ही बढ़ती जा रही है। नीति हो या नीयत दोनों देश लगभग-लगभग एक स्थान पर ही खड़े दिख रहें है। इसी बीच इस द्विपक्षीय संबंध को और मजबूत करने के लिए पाकिस्तान में बांग्लादेश के राजदूत मोहम्मद इकबाल हुसैन ने दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू करने की योजना का एलान किया है। 
विज्ञापन


प्रेस वार्ता में किया एलान
पाकिस्तान में बांग्लादेशी राजदूत ने शनिवार को पेशावर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि इस कदम से दोनों देशों के बीच यात्रा और संपर्क और आसान हो जाएगा। इसके बाद पर्यटन, शिक्षा और व्यापार जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ेगा। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि सीधी उड़ानें कब शुरू होंगी। 
विज्ञापन


पाकिस्तान-बांग्लादेश की बढ़ती नजदीकियां
पत्रकारों से बातचीत के दौरान हुसैन ने बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच मजबूत होते व्यापार और कूटनीतिक संबंधों पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश में सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को अपने अधिकारों के बारे में आवाज उठाने का मौका मिला है, जिससे मुक्त भाषण की संस्कृति मजबूत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही हुसैन ने खैबर पख्तूनख्वा में स्वास्थ्य सेवा और उद्योग के क्षेत्रों में बड़े निवेश अवसरों के बारे में बताया, जिससे व्यवसायों को इन अवसरों का फायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने पाकिस्तान में बांग्लादेशी उत्पादों की बढ़ती मांग का भी जिक्र किया और चटगांव और कराची के बीच व्यापार जारी रहने की बात कही, हालांकि यह अभी भी सीमित है।

हुसैन ने बांग्लदेशी चुनाव पर की बात
राजदूत हुसैन ने बांग्लादेश में होने वाले आगामी चुनावों पर भी बात की और अपने देश के आर्थिक विकास को प्राथमिकता देने की बात की। उन्होंने पाकिस्तान की वायु सेना की सराहना करते हुए कहा कि वह रक्षा क्षेत्र में अपनी असाधारण क्षमताओं के लिए प्रसिद्ध है।


साथ ही हुसैन ने यह भी कहा कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के रिश्तों में पिछले कुछ समय में सुधार आया है, खासकर शेख हसीना वाजिद की सरकार के बाद। हाल ही में, बांग्लादेश का एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी पाकिस्तान का दौरा किया था और रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए सेना प्रमुखों से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed