फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Foreign Minister calls Amit Shah s remarks unacceptable, Said shah s knowledge on Bangladesh is limited

पलटवार: अमित शाह के बयान पर भड़के बांग्लादेशी विदेश मंत्री, कहा- कई मामलों में हम भारत से बेहतर, उनको नहीं है जानकारी

Thu, 15 Apr 2021 09:34 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, ढाका Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 15 Apr 2021 09:34 AM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाल ही में दिए गए एक बयान पर बांग्लादेश ने नाराजगी जताई है। शाह की उस टिप्पणी पर बांग्लादेश विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन भड़क गए, जिसमें शाह ने कहा था कि बांग्लादेश के गरीब लोग भारत में आते हैं क्योंकि वहां उनके पास पर्याप्त खाना नहीं होता।

विज्ञापन
Bangladesh Foreign Minister calls Amit Shah s remarks unacceptable,  Said shah s  knowledge on Bangladesh is limited
बांग्लादेश के विदेश मंत्री अब्दुल मोमिन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाल ही में दिए गए एक बयान पर बांग्लादेश ने नाराजगी जताई है। शाह की उस टिप्पणी पर बांग्लादेश विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन भड़क गए, जिसमें शाह ने कहा था कि बांग्लादेश के गरीब लोग भारत में आते हैं क्योंकि वहां उनके पास पर्याप्त खाना नहीं होता। मोमेन ने कहा कि कई मामलों हम भारत से बेहतर हैं। बांग्लादेश के बारे में गृह मंत्री अमित शाह के पास बेहद कम जानकारी है। 

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक साक्षात्कार में कहा था कि बांग्लादेश के गरीब लोग भारत में आते हैं क्योंकि वहां उनके पास पर्याप्त खाना नहीं होता है। शाह का कहना था कि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के आने के बाद ये घुसपैठ पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। बांग्लादेश से घुसपैठ रोकना उनका एजेंडा है। गृह मंत्री अमित शाह के इस बयान पर बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


दावा: कई मामलों में हम भारत से बेहतर
विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन ने बुधवार को शाह के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि बांग्लादेश के बारे में भारत के गृह मंत्री का ज्ञान बेहद सीमित है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की टिप्पणी अस्वीकार्य है खासकर तब जब बांग्लादेश और भारत के बीच संबंध इतने गहरे हैं। इस तरह की बयानबाजी गलतफहमी पैदा करती है। बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन ने दावा किया है कि कई मामलों में हम भारत से बेहतर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश में अब भूख से नहीं होती किसी की मौत : मोमेन

शाह की टिप्पणी के बारे में पूछ जाने पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री ने कहा कि इस दुनिया में कई बुद्धिमान लोग हैं, जो कुछ देखने के बाद भी नहीं देखना चाहते हैं, वे इसे जानने के बाद भी समझना नहीं चाहते हैं। लेकिन अगर उन्होंने (अमित शाह) यह कहा है, तो मैं कहूंगा कि बांग्लादेश के बारे में उनका ज्ञान सीमित है। बांग्लादेश में भूख से अब किसी की मौत नहीं होती। बांग्लादेश के उत्तरी जिलों में बस मौसमी गरीबी और भूख है। 

भारत में 50 फीसदी के पास नहीं है शौचालय : मोमेन
मोमेन ने कहा कि हम भारत से कई मामलों में बेहतर हैं। जैसे भारत में 50 फीसदी से ज्यादा लोगों के पास शौचालय नहीं हैं, जबकि बांग्लादेश में लगभग 90 प्रतिशत लोग काफी अच्छे शौचालयों का उपयोग करते हैं। इस बात की शायद उनको जानकारी नहीं है।

कहा- हमारे लोग रोजगार के लिए भारत नहीं जाते
बांग्लादेश के विदेश मंत्री मोमन ने कहा कि उनके देश में भले ही पढ़े-लिखे लोगों के लिए नौकरियां पर्याप्त नहीं हैं, लेकिन कम शिक्षित लोगों के लिए ऐसी कोई कमी नहीं है। हमारे देश में कम शिक्षित लोगों के लिए रोजगार के काफी अवसर। बांग्लादेश में भारत के एक लाख से अधिक लोग काम करते हैं। हमारे लोग रोजगार के लिए भारत नहीं जाते हैं। हमारे लोगों को भारत जाने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed