फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   bangladesh fani cyclone 14 people killed, 63 injured in Bangladesh: Report

चक्रवात फैनी से बांग्लादेश में 14 लोगों की मौत, 63 घायल: रिपोर्ट

Sat, 04 May 2019 05:06 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 04 May 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
bangladesh fani cyclone 14 people killed, 63 injured in Bangladesh: Report
चक्रवाती तूफान फैनी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक भयंकर चक्रवाती तूफान फैनी ने पड़ोसी भारत में तबाही के निशान छोड़ने के एक दिन बाद शनिवार को बांग्लादेश में कम से कम 14 लोगों की जान ले ली और 63 अन्य घायल हो गए। बांग्लादेश के अधिकारियों ने बताया कि देश के तटीय क्षेत्रों में तूफान से तटबंधों के टूटने के बाद 36 गांवों में बाढ़ आ गई। जिसके बाद करीब 16 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

विज्ञापन


ढाका ट्रिब्यून ने बताया कि नोआखली, भोला और लक्ष्मीपुर सहित आठ जिलों में मौतें हुई हैं, जो चक्रवात से सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं। मृतकों में एक दो साल का बच्चा और चार महिलाएं भी शामिल हैं। इसी तरह लक्ष्मीपुर जिले में तूफान के कारण घर ढह जाने से एक 70 वर्षीय महिला अनवर बेगम की मौत हो गई। चक्रवाती तूफान ने देश के तटीय जिलों में तबाही मचाई और सैकड़ों घरों को तबाह कर दिया।
विज्ञापन


अखबार डेली स्टार के मुताबिक बांग्लादेश के कई हिस्सों में आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और शुक्रवार से देशभर में धूल भरी हवाएं चल रही हैं और गरज-चमक के साथ बौछारें जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तूफान शुरू होने के बाद देश के कई इलाकों से बिजली और इंटरनेट कनेक्शन में व्यवधान आया है। अखबार के मुताबिक मौसम की खराब स्थिति के कारण अधिकारियों को अब तक 12 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और कई अन्य के समय में देरी हुई है।

गंभीर चक्रवात फैनी ने भारत में भी तबाही मचाई। चक्रवाती तूफान शुक्रवार को भारत के पूर्वी राज्य ओडिशा में टकराया जिसमें 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली और और तेज बारिश हुई। इसने कस्बों और गांवों में घरों की छतें उड़ा दी।


आपदा के कारण शुक्रवार तक आठ लोगों की मौत हो गई थी। ओडिशा के मयूरभंज जिले से आई चार ताजा दुर्घटनाओं की जानकारी के बाद मृतकों की संख्या 12 हो गई। भारतीय अधिकारियों ने बताया कि कई क्षेत्रों से विस्तृत जानकारी आनी अभी भी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed