फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh ex-PM Khaleda Zia placed on ventilator support says Doctors

Bangladesh: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की हालत बिगड़ी, वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया

Fri, 12 Dec 2025 01:57 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 12 Dec 2025 01:57 AM IST
सार

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। खालिदा जिया के डॉक्टर ने बताया कि फेफड़ों और अन्य अहम अंगों को आराम देने के लिए पूर्व पीएम को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। 

विज्ञापन
Bangladesh ex-PM Khaleda Zia placed on ventilator support says Doctors
खालिदा जिया - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की तबीयत गुरुवार रात अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है। चिकित्सा बोर्ड के प्रमुख कार्डियोलॉजिस्ट शहाबुद्दीन तलुकदार के अनुसार, 'उनको (खालिदा जिया) सांस लेने में दिक्कत बढ़ गई थी, ऑक्सीजन का स्तर गिर रहा था और शरीर में कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर बढ़ गया था।'
विज्ञापन


हालत में सुधार न होने पर खालिदा जिया को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया
बयान में कहा गया कि 80 वर्षीय खालिदा जिया को पहले नेजल कैनुला और BiPAP सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन हलात सुधार न होने के कारण उनके फेफड़ों और अन्य महत्वपूर्ण अंगों को आराम देने के लिए खालिदा जिया को वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट किया गया। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की चेयरपर्सन खालिदा जिया 23 नवंबर से ढाका के एवरकेयर अस्पताल में भर्ती हैं। पूर्व पीएम के व्यक्तिगत चिकित्सक और बीएनपी की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य एजेडएम जाहिद हुसैन मीडिया को समय-समय पर उनकी हालत की जानकारी देते रहे हैं, लेकिन पहली बार चिकित्सा बोर्ड ने आधिकारिक बयान जारी किया है जिसमें उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


इलाज के लिए लंदन ले जाने की है योजना
गंभीर रूप से बीमार बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को चिकित्सा उपचार के लिए लंदन ले जाने की योजना है। तीन बार प्रधानमंत्री रह चुकी खालिदा की पहले एयर एंबुलेंस से शुक्रवार सुबह रवाना होने की उम्मीद थी। लेकिन बाद में बीएनपी ने कहा कि तकनीकी समस्याओं के कारण विमान की आगमन में देरी हुई। साथ ही लंबी दूरी के लिए अभी भी खालिदा जिया को अस्वस्थ बताया जा रहा है। एयर एंबुलेंस कतर के अमीर की ओर से उपलब्ध कराई गई है। डॉ. एजएम जाहिद हुसैन ने शनिवार को पत्रकारों को बताया था कि खालिदा जिया की लंदन यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bangladesh: 'केयरटेकर सरकार की देखरेख में हों आम चुनाव', शेख हसीना की पार्टी ने अंतरिम सरकार पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed