फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Dhaka huge fire in high rise building in Banani

बांग्लादेश में 22 मंजिला इमारत में भीषण आग, पांच की मौत

Thu, 28 Mar 2019 07:55 PM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 28 Mar 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh Dhaka huge fire in high rise building in Banani
बांग्लादेश के ढाका में 19 मंजिला इमारत में भीषण आग - फोटो : thedailystar
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बनानी इलाके में एक 22 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और इसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। आग पर काबू पाने के लिए दो हेलीकॉप्टरों और दमकल की गाड़ियों की मदद ली जा रही है। ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12.52 बजे एफआर टावर में आग लगी। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आग लगने के बाद कई लोग इमारत से कूद पड़े जिसमें से चार लोगों की मौत हो गई। आग लगने की वजह का पता अभी नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया, ‘तीन और पुरुषों को यूनाइटेड अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है।’ फिलहाल दमकल की 21 गाड़ियों के अलावा बांग्लादेश एयर फोर्स के हेलीकॉप्टरों और नेवी कमांडो को आग बुझाने और राहत कार्य में लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed