फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   bangladesh: controversy over municipal election during hindu puja

बांग्लादेश में हिंदू पूजा वाले दिन चुनाव को लेकर विवाद

Wed, 15 Jan 2020 10:42 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 15 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
bangladesh: controversy over municipal election during hindu puja
बांग्लादेश में नगर निगम चुनाव की तारीख पर विवाद - फोटो : Social media

बांग्लादेश में 30 जनवरी को होने वाले दो नगर निगम के चुनाव होने जा रहे हैं जबकि इसी दिन देश के हिंदू समुदाय के लोग सरस्वती पूजा (वसंत पंचमी) का त्यौहार भी मनाएंगे। इसे लेकर देश में विवाद पैदा हो गया है और चुनाव तारीख बदलने की मांग के चलते ढाका के शाहबाग में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन चल रहा है। प्रदर्शन में ढाका विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्र भी कूद पड़े हैं।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग से मांग की है कि हिंदुओं का मुख्य त्यौहार देखते हुए वह 30 जनवरी को होने वाले चुनाव की तारीख बदल दे। इस मामले में फिलहाल हिंदू समुदाय को हाईकोर्ट से भी कोई फायदा नहीं हुआ है। ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, हाईकोर्ट में लगाई गई चुनाव तिथि बदलने की याचिका मंगलवार को खारिज कर दी गई है। इस याचिका पर जस्टिस जेबीएम हसन और जस्टिस एमडी खेरुल आलम ने सुनवाई की थी जिसे खारिज करने के फैसले पर याचिकाकर्ताओं ने असंतोष जताया है।
विज्ञापन


बांग्लादेश सर्वोच्च न्यायालय के वकील अशोक कुमार घोष ने पत्रकारों से कहा है कि वे हाईकोर्ट के फैसले से असंतुष्ट हैं और इसे शीर्ष अदालत में चुनौती देंगे। उधर, ढाका विवि जगन्नाथ हॉल छात्रसंघ के उपाध्यक्ष उत्पल विश्वास ने चुनौती दी कि यदि चुनाव आयोग ने हमारी मांगें नहीं मानी तो छात्रसंघ आयोग की घेराबंदी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जटिल हुआ मामला

पिछले साल 22 दिसंबर को चुनाव आयोग द्वारा दक्षिणी व उत्तरी ढाका में नगर निगमों के चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद से ही यह मामला जटिल हो गया है। हाईकोर्ट द्वारा तिथि हटाने पर कोई फैसला न लेने के बाद सरस्वती पूजा परिषद के साथ बांग्लादेश हिंदू-ईसाई एकता परिषद ने भी मतदान की तारीख बदलने की मांग की है। जबकि दो फरवरी को सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा के कारण तिथि बदलना मुश्किल है।


शिक्षा संस्थानों में छुट्टी

ढाका के उत्तर और दक्षिण नगर निगमों के अंतर्गत कई शिक्षण संस्थाएं भी आती हैं। इन चुनावों के लिए मतदान कार्य स्कूल भवनों में होगा इसलिए इस दिन स्कूलों में सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों को छुट्टी दे दी गई है। बांग्लादेश के शिक्षा मंत्रालय ने इस दिन सभी शैक्षणिक संस्थानों में सरस्वती पूजा की छुट्टी घोषित कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed