{"_id":"6a4c1c7b837e1078f409c780","slug":"bangladesh-bomb-blast-at-ncp-rally-near-dhaka-people-injured-sheikh-hasina-student-protests-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh Bomb Blast: एनसीपी की रैली में फटा बम, विस्फोट में तीन लोग घायल; क्या बोली पुलिस?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh Bomb Blast: एनसीपी की रैली में फटा बम, विस्फोट में तीन लोग घायल; क्या बोली पुलिस?
Tue, 07 Jul 2026 02:52 AM IST
अमन तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: अमन तिवारी
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:52 AM IST
सार
ढाका के पास सावर में एक धमाका हुआ है। यह धमाका नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) की रैली में हुआ। इसमें तीन लोग घायल हो गए। यह रैली पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ हुए छात्र प्रदर्शनों की दूसरी बरसी पर हो रही थी।
विज्ञापन
ढाका के पास NCP रैली में बम धमाका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांग्लादेश के सावर इलाके में सोमवार रात नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) की रैली के बाद आयोजित सभा के दौरान एक धमाका हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एनाम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच चल रही है।
एनसीपी के संयुक्त मुख्य समन्वयक आरिफुर रहमान तुहिन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सावर में पार्टी की जुलाई मार्च के दौरान हमला हुआ, जिसमें कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं। धमाके के तुरंत बाद एनसीपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संयोजक और विपक्ष के मुख्य सचेतक नाहिद इस्लाम के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला और हमले की निंदा की।
यह विस्फोट रात करीब 9:45 बजे सावर थाना स्टैंड के पास ईदगाह मैदान में हुआ। यहां पार्टी अपनी मार्च के बाद जनसभा कर रही थी। एनसीपी के केंद्रीय सदस्य यासिर अराफात ने बताया कि धमाका उस समय हुआ, जब ढाका जिला एनसीपी की संयोजक इंजीनियर नबीला तसनीद सभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने बताया कि घटना के समय मंच पर पार्टी के संयोजक नाहिद इस्लाम, सदस्य सचिव अख्तर हुसैन, सांसद और उत्तरी क्षेत्र के मुख्य आयोजक सरजिस आलम सहित कई केंद्रीय नेता मौजूद थे।
ये भी पढ़ें: 'समझौता होगा या हम करेंगे काम का खात्मा': ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, अमेरिकी राष्ट्रपति ने और क्या कहा?
एनसीपी ने सोमवार को जुलाई मार्च की शुरुआत की थी। यह कार्यक्रम जुलाई आंदोलन की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एक महीने लंबे अभियान का हिस्सा है। मार्च की शुरुआत दोपहर में गाजीपुर के कालिगंज श्रमिक कॉलेज क्षेत्र से हुई थी। वहां कार्यक्रम समाप्त होने के बाद नाहिद इस्लाम सावर पहुंचे। कार्यक्रम में जातीय युवशक्ति के अध्यक्ष तारिकुल इस्लाम, संगठन सचिव रिफात राशिद और एनसीपी के केंद्रीय संयुक्त मुख्य आयोजक अली नासेर खान सहित कई नेता भी मौजूद थे।

#WATCH | Dhaka, Bangladesh: A reported bomb explosion occurred in Savar, near Dhaka, during a rally organised by the newly formed National Citizen Party (NCP), injuring at least three people.
विज्ञापन विज्ञापन
The march marks the second anniversary of the student protests against former… pic.twitter.com/XbrsqDErE9— ANI (@ANI) July 6, 2026