फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh accident 12 killed in bus and train collision in Dhaka

बांग्लादेश में सड़क हादसा: रेल फाटक के पास ट्रेन से टकराई बस, 12 की मौत, छह घायल

Sat, 19 Dec 2020 05:14 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, ढाका
पीटीआई, ढाका Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 19 Dec 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh accident 12 killed in bus and train collision in Dhaka
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बांग्लादेश में शनिवार को एक रेलवे फाटक पर एक ट्रेन ने बस में टक्कर मार दी। इस घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। मीडिया में आई खबरों से यह जानकारी मिली है।

विज्ञापन


बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना जॉयपुरहाट जिले में पुरानापोइल रेलवे फाटक पर हुई। यहां राजशाही जाने वाली उत्तर एक्सप्रेस ट्रेन की रेल फाटक पर बस से टक्कर हो गई। ढाका ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, बस करीब आधे किलोमीटर तक रेलवे पटरी पर घिसटती हुई चली गई। बस जॉयपुरहाट से पंचबीबी जा रही थी।
विज्ञापन


जॉयपुरहाट सदर पुलिस थाने के प्रभारी एकेएम आलमगीर जहां ने कहा कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि फाटक खुला हुआ था और वहां लाइनमैन ड्यूटी पर मौजूद नहीं था जिससे यह घटना हुई। जॉयपुरहाट के उपायुक्त शरीफुल इस्लाम ने कहा कि घटनास्थल से 10 शव मिले। वहीं 8 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया था, जिनमें से दो की मौत हो गई। अभी छह का इलाज चल रहा है। बीडीन्यूज24 डॉट कॉम की खबर के अनुसार, हादसे के शिकार सभी लोग बस से यात्रा कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed