फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh 16 Rohingya dead due to boat sinking, many missing

बांग्लादेश : रोहिंग्याओं को मलयेशिया ले जा रही नाव डूबने से 16 की मौत, कई लापता

Tue, 11 Feb 2020 02:23 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, कॉक्स बाजार (बांग्लादेश)
पीटीआई, कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) Published by: देव कश्यप Updated Tue, 11 Feb 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh 16 Rohingya dead due to boat sinking, many missing
नाव डूबने से 14 रोहिंग्या की मौत - फोटो : Twitter

मंगलवार सुबह दक्षिण बांग्लादेश के पास रोहिंग्या शरणार्थियों को लेकर जा रही एक नाव डूबने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। इस मछली पकड़ने वाली नाव (ट्रॉलर) पर 125 लोग बंगाल की खाड़ी के पास मलयेशिया जाने की कोशिश कर रहे थे। इनमें से 62 लोग नाव पर अभी भी जीवित हैं। मरने वालों में 14 महिलाएं, एक बच्चा और एक पुरुष हैं।

विज्ञापन


तटरक्षक टीम के प्रवक्ता हमीद-उल-इस्लाम ने बताया कि 2017 में म्यांमार से सैन्य कार्रवाई के बाद पलायन कर बांग्लादेश के कॉक्स बाजार इलाके में आए थे। लेकिन यहां शरणार्थियों की भीड़ बढ़ने के चलते ये लोग शरणार्थी केंद्रों को छोड़कर समुद्री मार्ग से मलयेशिया जाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इसी प्रयास में यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन


सेंट मार्टिन द्वीप के पास तटरक्षक ों की नावें अब भी डूबे हुए रोहिंग्याओं की तलाश कर रही हैं। इस्लाम ने कहा कि इस यात्रा पर दो नावें निकली थीं लेकिन हमें दूसरी नाव का अभी तक कोई संकेत नहीं मिला है। हम अपना ऑपरेशन जारी रखेंगे। तटरक्षक कमांडर नईम उल हक ने 16 मौतों की पुष्टि की। जबकि नूर अहमद में समाचार एजेंसी को बताया कि 62 लोग फिलहाल नाव पर जीवित मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्करों ने दिया लालच
सीमा रक्षक कमांडर फैसल हसन खान ने कहा कि इन लोगों की तस्करों ने लालच दिया था। बांग्लादेश के शिविरों में नौकरियों और शिक्षा के अवसरों की कमी है, इस कारण शरणार्थी हजारों की तादाद में दक्षिण-पूर्वी एशिया के अन्य देशों में पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। वैसे भी मलयेशिया रोहिंग्याओं का पसंदीदा स्थान है क्योंकि यह एक मुस्लिम बहुल देश है और यहां बड़े स्तर पर रोहिंग्या प्रवासी रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed