{"_id":"5faf03b48ebc3eefba41371c","slug":"ban-on-online-payment-for-indian-media-content-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में भारतीय मीडिया सामग्री के लिए ऑनलाइन भुगतान पर रोक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में भारतीय मीडिया सामग्री के लिए ऑनलाइन भुगतान पर रोक
Sat, 14 Nov 2020 03:37 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, कराची।
एजेंसी, कराची।
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 14 Nov 2020 03:37 AM IST
विज्ञापन
पाक प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : twitter.com/PakPMO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक सरकार ने वहां की बैंकों को कहा है कि वे भारत से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की सामग्री के सब्सक्रिप्शन का ऑनलाइन भुगतान त्वरित रूप से रोक दें। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि कैबिनेट ने यह फैसला नौ नवंबर को लिया, जिसके लिए स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान और सेंट्रल बैंक के अधिकारियों को शुक्रवार तक एक अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
डॉन अखबार ने एक सर्क्युलर के हवाले से कहा है कि बैंक अधिकारियों को एक पत्र मिला है जिसमें उन्हें वीडियो ऑन डिमांड सेवा समेत पाकिस्तान में भारतीय सामग्री की सदस्यता के लिए क्रेडिट कार्ड समेत भुगतान के विभिन्न तरीकों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
पत्र में कहा गया है कि बैंकें पाक सरकार के निर्देशों का सावधानीपूर्वक अनुपालन करें और स्थिति रिपोर्ट सौंपें। संपर्क करने पर पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी प्राधिकार (पीईएमआरए) के पूर्व अध्यक्ष अबरार आलम ने कहा है कि पाकिस्तान में पहले से ही भारतीय सामग्री को प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन