फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Baltimore Accident NGO said FBI seized mobile phones of Indian crew for investigation

Baltimore Accident: एनजीओ ने बताया, एफबीआई ने भारतीय चालक दल के मोबाइल फोन किए जब्त, यह है वजह

Mon, 13 May 2024 08:52 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 13 May 2024 08:52 PM IST
सार

बाल्टीमोर इंटरनेशनल सीफर्स सेंटर के कार्यकारी निदेशक रेव जोशुआ मेसिक ने बताया कि वह सभी संबंधित संस्थाओं के साथ काम कर रहे हैं, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि चालक दल के पास वह सब कुछ हो, जो उन्हें चाहिए और उनके अधिकार बरकरार रहें।

विज्ञापन
Baltimore Accident NGO said FBI seized mobile phones of Indian crew for investigation
बाल्टीमोर पुल हादसा - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के बाल्टीमोर हादसे की जांच जारी है। जांच के दौरान भारतीय चालक दल के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। एक गैर-लाभकारी संगठन ने यह जानकारी दी है। बता दें, 26 मार्च को पटाप्सको नदी पर बने 2.6 किलोमीटर के लंबे पुल से 984 फुट का एक जहाज ‘डाली’ टकरा गया था। हादस में पुल धवस्त हो गया था। डाली के चालक दल में 20 भारतीय और एक श्रीलंकाई नागरिक शामिल हैं। हादसे के बाद से चालक दल जहाज पर है और जांच में सहयोग कर रहा है।

विज्ञापन

चालक दल की देखरेख कर रही संस्था 
बाल्टीमोर इंटरनेशनल सीफर्स सेंटर के कार्यकारी निदेशक रेव जोशुआ मेसिक ने बताया कि वह सभी संबंधित संस्थाओं के साथ काम कर रहे हैं, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि चालक दल के पास वह सब कुछ हो, जो उन्हें चाहिए और उनके अधिकार बरकरार रहें। जोशुआ ने बताया कि चालक दल की अच्छी तरह से देखरेख की जा रही है। बस एफबीआई ने उनके फोन जब्त कर लिए हैं। फोन जांच के लिए जब्त किए गए थे लेकिन अभी तक वापस नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वे चालक दल के साथ संपर्क में हैं, जिससे वे सिमकार्ड खरीद लें, जब तक वे यहां है। 

विज्ञापन

अब जानिए सीफर्स सेंटर के बारे में
बता दें, बाल्टीमोर इंटरनेशनल सीफरर्स एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो दुनिया भर से बाल्टीमोर बंदरगाह पर आने वाले नाविकों की सेवा करता है। इनकी वेबसाइट के अनुसार, संगठन का मिशन तट पर परिवहन की पेशकश करके चालक दल के सदस्यों की भलाई को सुविधाजनक बनाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने की भारतीय चालक दल की तारीफ 
इससे पहले, वहां मौजूद अधिकारियों ने भारतीय चालक दल की तारीफ की थी। क्योंकि, चालक दल द्वारा हादसे के पहले ही  स्थानीय अधिकारियों को संदेश भेज दिया गया था। इस वजह से तुरंत ही यातायात को रोकने में मदद मिल गई थी। हालांकि हादसे के दौरान, छह लोगों की मौत हो गई थी, जो वहां पुल के गड्ढों की मरम्मत कर रहे थे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed