फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Baloch Martyrs Day: Anti-Pakistan slogans raised in France

फ्रांस: पाकिस्तान विरोध में लगे नारे, प्रदर्शनकारियों का आरोप- बलूचों को मार रही सरकार 

Mon, 15 Nov 2021 03:05 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 15 Nov 2021 03:05 PM IST
सार

पाकिस्तान में बलूचों की आवाज दबाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के विरोध में फ्रांस की राजधानी पेरिस में विरोध प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन
Baloch Martyrs Day: Anti-Pakistan slogans raised in France
फ्रांस में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान में बलूचों की आवाज दबाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के विरोध में फ्रांस की राजधानी पेरिस में विरोध प्रदर्शन किया गया। बलूचिस्तान से जुड़े इन लोगों का कहना था कि पाकिस्तान सरकार बलूचों की आवाज का दमन कर रही है। उन्हें मारा जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पाकिस्तान सरकार बलूचों को मारना बंद करे। आरोप लगाया कि पाक सरकार आवाज को दबाने के लिए पहले तो बलूच प्रदर्शनकारियों को अगवा कर रही है ओर फिर इन्हें मार दे रही है। 

विज्ञापन


बलूच शहीद दिवस के मौके पर प्लेस डे ला रिपब्लिक के सामने एकत्रित हुए इन लोगों ने पाक सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इन प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बलूचिस्तान का झंडा और पाक विरोधी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर आवाज बुलंद की। विदेशों में रह रहे ये लोग लंबे समय से बलूचिस्तान की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इस दौरान प्रदर्शनकारी उन लोगों की तस्वीरे भी हाथों में लिए थे, जिन्हें पाक सरकार ने झूठे आरोप में हिरासत में लिया और बाद में उन्हें मार दिया गया। आरोप था कि इसी तरह से पाकिस्तान की सरकार आजाद बलूचिस्तान की मांग कर रहे लोगों को खत्म कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed