{"_id":"67ff2a50fa7bdb010504418a","slug":"baisakhi-celebrated-in-us-bhangra-and-gidda-took-place-in-olympia-indian-american-sikhs-were-drenched-in-joy-2025-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिका में भी बैसाखी की धूम, ओलंपिया में हुआ भांगड़ा और गिद्दा, खुशी से सराबोर हुए भारतीय अमेरिकी सिख","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिका में भी बैसाखी की धूम, ओलंपिया में हुआ भांगड़ा और गिद्दा, खुशी से सराबोर हुए भारतीय अमेरिकी सिख
Wed, 16 Apr 2025 09:26 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: बशु जैन
Updated Wed, 16 Apr 2025 09:26 AM IST
सार
सिएटल में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने सोमवार को ओलंपिया में स्टेट कैपिटल में बैसाखी का पहला उत्सव आयोजित किया। उत्सव में भांगड़ा और गिद्दा जमकर कदम थिरके। वहीं भारतीय अमेरिकी सिख भी खुशी से सराबोर नजर आए।
विज्ञापन
बैसाखी कार्यक्रम में शामिल भारतीय अमेरिकी सिख।
- फोटो : एक्स/@IndiainSeattle
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में भी सिख समुदाय के प्रमुख पर्व बैसाखी की धूम रही। वॉशिंगटन की राजधानी ओलंपिया की स्टेट कैपिटल में पहली बार हुए बैसाखी उत्सव में भांगड़ा और गिद्दा जमकर कदम थिरके। वहीं भारतीय अमेरिकी सिख भी खुशी से सराबोर नजर आए। इस अवसर पर भारतीय त्योहार को मनाने के लिए विशेष घोषणाएं की गईं।
विज्ञापन
सिएटल में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने सोमवार को ओलंपिया में स्टेट कैपिटल में बैसाखी का पहला उत्सव आयोजित किया। विशेष समारोह में वाशिंगटन राज्य के गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन, लेफ्टिनेंट गवर्नर डेनी हेक, राज्य सचिव स्टीव हॉब्स के साथ-साथ राज्य के सीनेटर, वाशिंगटन राज्य विधानमंडल के विधायकों के अलावा वाशिंगटन में रहने वाले सिख समुदाय के प्रमुख सदस्य शामिल हुए। सिएटल वाणिज्य दूतावास ने कहा कि यह कार्यक्रम स्टेट कैपिटल में बैसाखी के त्योहार का पहला ऐसा उत्सव है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: रूस-अमेरिका में हो सकती है आर्थिक साझेदारी, व्हाइट हाउस का बड़ा एलान- युद्ध रोका तो बड़ी सौगात देंगे
विज्ञापन
अमेरिका में बैसाखी उत्सव।
- फोटो : एक्स/@IndiainSeattle
वॉशिंगटन राज्य के गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन ने वाशिंगटन राज्य में भारतीय-अमेरिकी सिख समुदाय के योगदान का स्वागत किया और ओलंपिया में स्टेट कैपिटल में बैसाखी समारोह की मेजबानी की सराहना की। वहीं वाशिंगटन के गवर्नर ने बैसाखी के अवसर पर विशेष उद्घोषणा भी की। वहीं किंग काउंटी, स्नोहोमिश काउंटी के साथ-साथ केंट, ऑबर्न और मैरीसविले के शहरों ने भी विशेष घोषणाएं कीं। इसमें 14 अप्रैल को ग्रेटर सिएटल क्षेत्र में बैसाखी दिवस समारोह के रूप में मनाया गया।
ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तान ने तालिबान पर दोहरा चरित्र अपनाया, आतंकवाद पर अपने ही जाल में फंसा', जयशंकर की खरी-खरी
वॉशिंगटन राज्य में बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी सिख समुदाय के सदस्य रहते हैं। वे यहां छोटे और मध्यम उद्यमों और व्यवसाय करते हैं। वाणिज्य दूतावास ने कहा कि वे राज्य की सांस्कृतिक और आर्थिक विविधता को समृद्ध करने वाली सार्वजनिक सेवा में भी सक्रिय रूप से योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि समुदाय के कुछ प्रतिष्ठित नेताओं को ग्रेटर सिएटल क्षेत्र में उनके सकारात्मक योगदान के लिए इस अवसर पर मान्यता दी गई और सम्मानित किया गया।
संबंधित वीडियो
ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तान ने तालिबान पर दोहरा चरित्र अपनाया, आतंकवाद पर अपने ही जाल में फंसा', जयशंकर की खरी-खरी
वॉशिंगटन राज्य में बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी सिख समुदाय के सदस्य रहते हैं। वे यहां छोटे और मध्यम उद्यमों और व्यवसाय करते हैं। वाणिज्य दूतावास ने कहा कि वे राज्य की सांस्कृतिक और आर्थिक विविधता को समृद्ध करने वाली सार्वजनिक सेवा में भी सक्रिय रूप से योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि समुदाय के कुछ प्रतिष्ठित नेताओं को ग्रेटर सिएटल क्षेत्र में उनके सकारात्मक योगदान के लिए इस अवसर पर मान्यता दी गई और सम्मानित किया गया।
संबंधित वीडियो