{"_id":"607c6c5a8ebc3eb92f03eecf","slug":"bad-condition-of-pakistan-more-than-six-thousand-infected-were-found-in-one-day-of-this-year-the-same-condition-after-10-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक का बुरा हाल: इस साल एक दिन में सर्वाधिक छह हजार से ज्यादा संक्रमित मिले, 10 माह बाद वही हालात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक का बुरा हाल: इस साल एक दिन में सर्वाधिक छह हजार से ज्यादा संक्रमित मिले, 10 माह बाद वही हालात
Sun, 18 Apr 2021 11:03 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:03 PM IST
सार
- पाकिस्तान में टीकाकरण की रफ्तार बहुत धीमी
- 22 करोड़ की आबादी, अब तक 13 लाख को लगे वैक्सीन
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस की नई लहर पाकिस्तान में भी कहर ढा रही है। रविवार को पाकिस्तान में इस साल के एक दिन में सर्वाधिक 6,127 नए मामले आए और 149 संक्रमितों की मौत हो गई।
विज्ञापन
पाकिस्तान में इससे पहले सर्वाधिक नए मामले पिछले साल 20 जून को सामने आए थे। तब संक्रमण के मामलों की संख्या 6,825 थी तथा 153 संक्रमितों की मौत हुई थी। रविवार को संक्रमण के 6,127 नए मामले सामने आए तथा कुल मामले 7,56,285 पर पहुंच गए। मृतक संख्या भी बढ़कर 16,243 पर पहुंच गई।
विज्ञापन
21 अप्रैल से 50 से 59 साल के लोगों का टीकाकरण
संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच पाकिस्तान सरकार ने घोषणा की है कि 21 अप्रैल से 50-59 आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू किया जाएगा। अब तक 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों का ही टीकाकरण किया जा रहा था। दो फरवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान की गति यहां बहुत ही धीमी है। 22 करोड़ की आबादी वाले देश में महज 13 लाख लोगों का ही टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन